WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 का सीजन अब काफी नजदीक आ चुका हैं। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में इसे लेकर गहमागहमी शुरू हो गई हैं। शार्लेट फ्लेयर(Charlotte Flair) ने इस पीपीवी के लिए WWE रॉ(Raw) विमेंस चैंपियनशिप की मांग की है। शार्लेट ने इस हफ्ते रेड ब्रांड में कहा कि वो असुका के खिलाफ ये मैच चाहती हैं लेकिन WWE सुपरस्टार पेयटन रॉयस(Peyton Royce) की मां इस बात से खुश नहीं है।यह भी पढ़ें: 5 मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते उनके माता-पिता भी रेसलर रहे हैंWWE सुपरस्टार की मां ने कही बड़ी बातWWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा और शार्लेट फ्लेयर ने भी सभी का ध्यान इस बार अपनी ओर खींचा। असुका इस शो में मौजूद नहीं थी क्योंकि शायना बैजलर ने उनका दांत पिछले हफ्ते तोड़ दिया था। इस पर भी शार्लेट फ्लेयर ने यहां अपनी बात रखी लेकिन इसके बाद उन्होंने WrestleMania में असुका के खिलाफ टाइटल मैच की बात कह दी।विमेंस डिवीजन में हर बार शार्लेट फ्लेयर को चैंपियनशिप मैच में डाल दिया जाता है और इस बात से हमेशा फैंस नाराज रहते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला जब शार्लेट फ्लेयर ने ये ऐलान किया था। कुछ WWE सुपरस्टार्स के माता-पिता भी इससे कुछ नहीं है और इसका उदाहरण एक ट्वीट में देखने को मिला। ये भी पढ़ें: WrestleMania में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर ऐज की हुई आलोचना, करारा जवाब देते हुए की बोलती बंदWWE सुपरस्टार पेयटन रॉयस की मां ने ट्विटर पर लिखा है कि शार्लेट फ्लेयर को अब अन्य विमेंस को टाइटल के लिए मौका देना चाहिए। ये भी पढ़ें:- सिर्फ 8 दिन में WWE को Raw में मिला नया चैंपियन, 16 साल बाद चैंपियनशिप जीतकर दिग्गज ने रचा इतिहासApparently, Peyton Royce's mom has had enough of seeing her daughter get pushed to the sidelines. pic.twitter.com/92JkWHEkHo— WrestlingNews.co - WWE/AEW News (@WrestlingNewsCo) March 2, 2021WrestleMania कार्ड की जब भी बारी आती है तो शार्लेट फ्लेयर को WWE हमेशा बड़ा मौका देता है। साल 2015 में शार्लेट फ्लयेर मेन रोस्टर में आई थी और इसके बाद से WrestleMania में हमेशा वो टाइटल पिक्चर में रही हैं। फैंस भी इस बात से खुश नहीं रहते हैं कि शार्लेट फ्लेयर को हर बार मौका दिया जाता है। इस बार तो पेयटन रॉयस की मां ने भी गुहार लगा दी है। WWE को इस बारे में अब अमल करना चाहिए और अन्य विमेंस सुपरस्टार्स को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।