WWE Survivor Series 2021 पीपीवी के वेन्यू को लेकर अहम जानकारी सामने आई

सर्वाइवर सीरीज को लेकर अपडेट
सर्वाइवर सीरीज को लेकर अपडेट

WWE के बड़े इवेंट्स में सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) भी शामिल है। साल का चौथा और अंतिम ये सबसे बड़ा पीपीवी होता है। हमेसा नवंबर माह में इसका आयोजन होता है। Survivor Series का आयोजन हमेशा से बड़े स्टेडियम में होता आया लेकिन पिछले साल कोविड के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब फैंस की वापसी हो गई है और WWE ने इस पीपीवी को बड़ा बनाने की तैयारी शुरू कर दी। Mat Men Pro Wrestling पॉडकास्ट के एंड्रू जैरिन के मुताबिक बार्कलेज सेंटर, ब्रुकलिन में Survivor Series 2021 का आयोजन होगा।

WWE Survivor Series 2021 को लेकर अहम जानकारी

एंड्रू जैरिन ने मौजूदा प्लान के हिसाब से इस खबर पर खुलासा किया है। WWE की तरफ से अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। ट्विटर पर जैरिन ने इसके बारे में फैंस को बताया।

बार्कलेज सेंटर में WWE के कई बड़े इवेंट हो चुके हैं। यहां करीब 16 हजार फैंस रेसलिंग इवेंट को देख सकते हैं। SummerSlam 2018 का आयोजन बार्कलेज सेंटर में ही हुआ था। इस शो में 16,169 रेसलिंग फैंस नजर आए थे। इस पीपीवी का मैच कार्ड भी बहुत तगड़ा था।

WWE ने इस पीपीवी को बड़ा बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। एंड्रू जैरिन ने ही बताया कि इस साल Survivor Series में द रॉक की एंट्री होगी। द रॉक के WWE में डेब्यू किए हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे और उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाएगा। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा इस पीपीवी में आएगा। इसके अलावा भी कई दिग्गजों की वापसी हो सकती है।

द रॉक अगर आएंगे तो फिर वो अपनी राइवलरी रोमन रेंस के साथ शुरू कर सकते हैं। रेंस और द रॉक का मैच सभी फैंस देखना चाहते हैं। विंस मैकमैहन ने जरूर इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा। Survivor Series 2021 को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। SummerSlam 2021 के बाद ही इस पीपीवी को लेकर कोई बात कंफर्म होगी। द रॉक की वापसी की खबरों के बाद जरूर फैंस की नजरें इस पीपीवी पर टिकी होंगी।

Quick Links