Elimination Chamber 2022 से कुछ घंटे पहले WWE चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक, Brock Lesnar के फैंस के लिए बड़ी खबर?

WWE Elimination Chamber में होगा बहुत बड़ा मुकाबला
WWE Elimination Chamber में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

WWE Elimination Chamber का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होगा। इस इवेंट से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस इवेंट में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) अपनी WWE चैंपियनशिप को पांच अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का हिस्सा ब्रॉक लैसनर भी होंगे। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) नए WWE चैंपियन बन जाएंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

Ad

Elimination Chamber 2022 में WWE को मिलेगा नया चैंपियन

मेंस Elimination Chamber मैच में इस बार काफी मजा आएगा। बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियशिप को रिडल, ब्रॉक लैसनर, ऑस्टिन थ्योरी, सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। Sports Illustrated ने अपनी रिपोर्ट में WWE चैंपियनशिप मैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार Elimination Chamber इवेंट में ब्रॉक लैसनर WWE के नए चैंपियन बनेंगे। इसके बाद WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा।

अब इस मैच में क्या सरप्राइज मिलेगा ये कुछ घंटे बाद पता चल जाएगा। कुछ भी हो लेकिन WWE ने जरूर बड़ा प्लान इस मैच के लिए तैयार किया होगा। डेव मैल्टजर ने कहा था कि विंस मैकमैहन WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच टाइटल vs टाइटल मैच कराना चाहते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो लैसनर नए WWE चैंपियन बन जाएंगे।

बॉबी लैश्ले ने पिछले महीने ब्रॉक लैसनर को हराकर ही WWE चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि उस मैच में रोमन रेंस ने दखलअंदाजी कर दी थी। पॉल हेमन ने भी ब्रॉक लैसनर को धोखा दे दिया था। ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद मेंस रंबल मैच अपने नाम किया था। लैसनर ने अपने प्रतिद्वंदी के रूप में रोमन रेंस को चुना था।

वैसे चैंबर मैच में अगर लैसनर की हार होगी तो फिर कैसे होगी। ये सबसे बड़ा सवाल इस समय फैंस के मन में चल रहा है। बॉबी लैश्ले से लैसनर दोबारा नहीं हारेंगे। इसके अलावा जितने भी सुपरस्टार्स हैं वो लैसनर को पिन शायद नहीं कर सकते हैं। अब कुछ ही घंटे बाद पता चल जाएगा कि WWE चैंपियनशिप किसके पास जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications