WWE न्यूज: मैकइंटायर को जल्द मिल सकता है बड़ा पुश

Enter caption

मैकइंटायर ने इस हफ्ते रॉ में शानदार वापसी की। रिकोशे के खिलाफ उन्होंने मैच लड़ा। डेव मैल्टजर और ब्रायन एल्वारेज ने इस रॉ के बारे में बातचीत की। मैल्टजर ने यहां पर मैकइंटायर और रिकोशे के बैकस्टेज प्लान के बारे में बताया।

Ad

मैल्टजर ने इस बारे में बताया कि,"मुझे नहीं पता ये दोनों कहां तक जाएंगे। लेकिन इऩके प्लान के बारे में मुझे पता है। इनके लिए इस समय एक मजबूत प्लान तैयार किया गया है। मेरे हिसाब से इस लिस्ट में सबसे ऊपर मैकइंटायर का नाम आता है। डब्लू डब्लू ई (WWE) उन्हें टॉप स्पॉट पर ले जाना चाहता है।"

मैल्टजर ने ये भी कहा कि कंपनी इस समय मैकइंटायर के बारे में बहुत कुछ सोच रही है। और वहीं रिकोशे को लेकर कंपनी लंबे प्रोजक्ट पर काम कर रही है। मैकइंटायर को अब जल्द से जल्द पुश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें गलती से बड़ा पुश मिला और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खुद पुश दिया

दरअसल मैकइंटायर को पहले ही पुश दिया जा रहा था लेकिन वो चोटिल हो गए थे। किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही वो बाहर हो गए थे। इस बात पर फैंस काफी चौंक गए थे। क्योंकि किसी ने ऐसा सोचा नहीं था। उसके बाद मैकइंटायर को फीन्ड से पहले पुश दिया जाने वाला था। लेकिन चोट की वजह से मैकइंटायर के लिए प्लान बदलना पड़ा। और अब जब उन्होंने वापसी कर ली है तो उन्हें जल्द से जल्द बड़ा पुश यहां पर दिया जा सकता है। वो सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए आने वाले दिनों में मैच लड़ सकते हैं। ये दोनों सुपरस्टार एक ही ब्रांड में है। ये सब लेकिन क्राउन ज्वेल के बाद ही अब होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications