जॉन सीना के दोस्त ने 48वीं बार WWE की बड़ी चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

आर ट्रुथ
आर ट्रुथ

एक सच्चा चैंपियन वो होता है जो अपनी चैंपियनशिप को हमेशा अपने पास वापस लाता है। WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ(RTruth) कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। रॉयल रंबल(Royal Rumble) में वो दो बार 24/7 चैंपियनशिप हारे लेकिन अब उन्होंने इसे अपने नाम कर लिया है। WWE में इस चैंपियनशिप को लेकर आर ट्रुथ लगातार रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ ने फिर किया कमाल

WWE Royal Rumble में पहले एलिसा फॉक्स ने उन्हें रोलअप किया और ये चैंपियनशिप हासिल की थी। हालांकि कुछ देर बार एलिसा फॉक्स से आर ट्रुथ ने ये चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। बाद में पीटर रोसेनबर्ग ने धोखे से आर ट्रुथ को रोलअप कर के ये चैंपियनशिप हासिल कर ली। यहां पर आर ट्रुथ ने हार नहीं मानी। रेड ब्रांड की शुरूआत से पहले उन्होंने ये चैंपियनशिप फिर हासिल कर ली।

माइकल की के शो में पीटर रोसेनबर्ग इस चैंपियनशिप को जीतने का जश्न मना रहे थे। उन्होंने यहां पर बताया कि उनका इस चैंपियनशिप को जीतने का सपना था और वो रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करना चाहते हैं। लेकिन पीटर का सेलिब्रेशन ज्यादा देर तक नहीं चल पाया था। आर ट्रुथ ने उन्हें हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

Ad

लाइव ब्रॉडकास्टिंग के दौरान ही आर ट्रुथ ने पिन कर के अपनी चैंपियनशिप हासिल कर ली। 24 घंटे के अंदर ही वो अपनी चैंपियनशिप अपने पास लेकर आ गए। 48वीं बार उन्होंने ये चैंपियनशिप अपने नाम की है।

जब से कंपनी में ये चैंपियनशिप आई है तब से ज्यादातर मौकों पर ये आर ट्रुथ के पास ही रही है। इस चैंपियनशिप की उत्सुकता भी आर ट्रुथ ने ही फैंस के बीच बढ़ाई। उन्होंने हर जगह इस चैंपियनशिप को डिफेंड किया। आर ट्रुथ का WWE में बहुत बडा़ नाम है। जॉन सीना के वो बहुत अच्छे दोस्त हैं। कई सालों से वो इस कंपनी में काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार्स की लिस्ट में आर ट्रुथ का नाम भी आता है। फिलहाल ये अच्छी बार है कि वो एक बार फिर चैंपियन बन गए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications