इस हफ्ते की स्मैकडाउन में डब्लू डब्लू ई (WWE) ड्राफ्ट देखने को मिला। कई बड़े सुपरस्टार्स का ब्रांड बदला गया है। स्मैकडाउन के शो के बाद रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच डार्क मैच देखने को मिला। लेकिन इनके ऊपर 205 लाइव के गुलक, टोनी, माइक कनेलिस ने हमला कर दिया। रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने इसका बाद इनका सामना किया।ये भी पढ़ें-WWE SmackDown रिजल्ट्स: 11 अक्टूबर, 2019स्मैकडाउन इस हफ्ते खास रहा क्योंकि सभी की नजरें ड्राफ्ट पर थी। इस शो के बाद रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस भी आमने-सामने आए। ये मैच फैंस को काफी पसंद आया। रैंडी ऑर्टन को मंडे नाइट रॉ में भेज देिया गया है। केविन ओवेंस भी अब रॉ का हिस्सा है। इन दोनों के बीच में मैच चल रहा था लेकिन टोनी नीस और गुलक ने दखलअंदाजी आकर कर दी। डिवारी ने भी इन्हें ज्वाइन कर लिया। लेकिन इसके बाद आरकेओ नजर आए। रैंडी ने इसके बाद माइक कनेलिस को भी आरकेओ मार दिया। इसके बाद ओवेंस ने भी स्टनर दे दिया।It took me 17 years to see a @RandyOrton RKO live and in person!! #FridayNightSmackDown #WWEDraft pic.twitter.com/c7nbFpg6aH— The Sag Model of IG (@the_azz_of_ig) October 12, 2019The #205Live crew aren’t feeling Kevin Owens vs. Randy Orton main event. Owens and Orton as a tag team is 🔥. #WWE pic.twitter.com/LGZndP7MmG— Scott Fishman (@smFISHMAN) October 12, 2019चलिए एक नजर डालते हैं कि WWE ड्राफ्ट के पहले पार्ट में किसको मिला ब्लू ब्रांड और किसको रेड ब्रांड में भेजा गया।ड्रॉफ्ट का पहला राउंड- बैकी लिंच (रॉ),रोमन रेंस (स्मैकडाउन),ओसी क्लब (रॉ),ब्रे वायट (स्मैकडाउन),ड्रू मैकइंटायर (रॉ)ड्राफ्ट का दूसरा राउंड- रैंडी ऑर्टन (रॉ), साशा बैंक्स (स्मैकडाउन), रिकोशे (रॉ), ब्रॉन स्ट्रोमैन (स्मैकडाउन),बॉबी लैश्ले (रॉ)ड्राफ्ट का तीसरा राउंड-एलेक्सा ब्लिस (रॉ),लेसी इवांस (स्मैकडाउन ),केविन ओवेंस (रॉ), द रिवाइवल (स्मैकडाउन ), नटालिया (रॉ)ड्राफ्ट का चौथा राउंड- वाइकिंग रेडर्स (रॉ), लूचा हाउस पार्टी (स्मैकडाउन), निकी क्रॉस (रॉ),हैवी मशीनरी (स्मैकडाउन), द स्ट्रीट प्रॉफिट (रॉ)अगले हफ्ते रॉ में भी ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। और कई सुपरस्टार्स के ब्रांड में बदलाव होगा। फैंस की नजरें लगातार इस पर बनी हुई हैं।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं