रैंडी ऑर्टन, डब्लू डब्लू ई (WWE) फैंस के सबसे पसंदीदा रेसलर्स में से एक हैं। उनका फिनिशिंग मूव RKO WWE फैंस को काफी भाता है और अपने इसी फिनिशिंग मूव के जरिये वह WWE के कई दिग्गज रेसलर्स को हार का स्वाद चखा चुके हैं।
रैंडी ऑर्टन चार बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, 8 बार WWE चैंपियनशिप और 1 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत चुके हैं। उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती हुई हैं। साथ ही वह साल 2009 और साल 2017 के रॉयल रंबल विनर भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था।
उन्होंने अपने 17 साल के WWE करियर में कई दिग्गज रेसलर्स को हराया, लेकिन एक रेसलर के खिलाफ वह आज तक सिंगल्स मैच में जीत हासिल नहीं कर पाए हैं। आज हम आपकों उसी रेसलर के बारे में बताने जा रहे हैं।
ब्रॉक लैसनर को आज तक नहीं हराया?
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/2c3d1-15637261461835-800.jpg 1920w)
रैंडी ऑर्टन ने अपने 17 साल के WWE करियर में आज तक ब्रॉक लैसनर को सिंगल्स मैच में नहीं हराया है। उन्हें ब्रॉक लैसनर के साथ कई सिंगल्स मैच मिले हैं, लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना ही करना पड़ा है। उन्हें अब भी सिंगल्स मैच में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपनी पहली जीत का इंतज़ार है।
ब्रॉक लैसनर ने रैंडी ऑर्टन को कब और कहां हराया?
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a31db-15637262177700-800.jpg 1920w)
PROFIGHTDB.COM से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 3 सितंबर 2002 की स्मैकडाउन में ब्रॉक लैसनर ने रैंडी ऑर्टन को पिन करके आसानी से हरा दिया था। वहीं साल 2016 की समरस्लैम में भी ब्रॉक लैसनर ने रैंडी ऑर्टन के सिर पर मुक्कों की बरसात कर उन्हें खून से लथपथ कर दिया था और मैच को जीत लिया था।
इसके अलावा 24 सितंबर 2016 और 8 मार्च 2002 के लाइव इवेंट्स के दौरान भी ब्रॉक लैसनर ने रैंडी ऑर्टन को हरा दिया था।
वहीं 2001-02 के दौरान WWF के संडे नाइट हिट्स इवेंट में तीन बार ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन को हरा चुके हैं। अपने रेसलिंग करियर में कभी भी रैंडी ऑर्टन को सिंगल्स मैच में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं