WWE की सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने कम समय में बड़ा नाम कमाया है। 16 बार के पूर्व चैंपियम रिक फ्लेयर (Ric Flair) की बेटी शार्लेट (Charlotte Flair) ने WWE में 12 बार विमेंस का खिताब अपने नाम किया हैं। WWE रॉ विमेंस चैंपियन को चार बार स्मैकडाउन (SmackDown) चैंपियनशिप को 5 बार WWE NXT दो बार जबकि डिवाज चैंपियनशिप को एक बार अपने नाम किया है। शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) अब विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं।ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली वापसी कीअब WCW के लैजेंड कॉनन से हाल ही में एक सवाल पूछा गया। इस सवाल में था कि क्या WWE शार्लेट फ्लेयर और रैंडी ऑर्टन को WWE WrestleMania 37 में एक मैच लड़ना चाहिए। ये इसलिए क्योंकि रैंडी ऑर्टन ने शार्लेट के पिता रिक फ्लेयर को पिछले साल पंट किक मारी थी। हाल में हुई WWE RAW लैजेंड्स नाइट में भी बैकस्टेज रैंडी ऑर्टन ने रिक फ्लेयर को परेशान किया था।"You are NOTHING now to me and everybody else but a pathetic, old man..." - @RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/A8LfGMsjOD— WWE (@WWE) January 5, 2021कॉनन ने कहा कि WWE WrestleMania 37 में शार्लेट और रैंडी ऑर्टन का मैच नहीं होगा लेकिन एक ना एक दिन मैच जरुर होगा।मैं ये बोल सकता हूं कि इस वक्त ये मैच नहीं होगा लेकिन एक दिन जरुर WWE में ये मैच होगा।👑 @WWEAsuka pic.twitter.com/Gha6w9bw3c— Charlotte Flair (@MsCharlotteWWE) January 19, 2021WWE में शार्लेट फ्लेयर के ब्रेक से साथ वापसी की हैंशार्लेट फ्लेयर ने WWE TLC 2020 में वापसी करते हुए असुका की पार्टनर बनीं। असुका और शार्लेट ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में नाया जैक्स और शायना बैजलर के खिलाफ मुकाबला किया और अंत में खिताब जीतकर सामने आई।ये भी पढ़ें: COVID 19 पॉजिटिव हुए WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का फ्यूचर प्लान सामने आयाइस जीत के साथ शार्लेट फ्लेयर चौथी WWE विमेंस सुपरस्टार बनी जिसने ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। इस वक्त शार्लेट फ्लेयर का फ्यूड लेसी इवांस के खिलाफ RAW में चल रहा है। इसी कहानी में रिक फ्लेयर और लेसी इवांस की कहानी को रोमांटिक अंदाज में दिखाया जा रहा है। कई बार रिक फ्लेयर ने अपनी बेटी को लेसी इवांस के खिलाफ हरवाया है। WWE Royal Rumble में शार्लेट फ्लेयर आने वाली हैं और अपनी एंट्री का ऐलान वो खुद कर चुकी है। पिछले साल शार्लेट की जीत हुई थी। अब देखना होगा कि इस साल क्या होता है और क्या कभी रैंडी ऑर्टन और शार्लेट का मैच ग्रैंड स्टेज पर होता है या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।