WWE Raw, 3 जून 2019: शो की अच्छी और बुरी बातें

Ankit
Enter caption

इस हफ्ते की रॉ काफी जबरदस्त हुई। सऊदी अरब में होने वाले सुपर शोडाउन से पहले ये रेड ब्रांड का आखिरी शो था। सभी सुपरस्टार्स मौजूद थे जबकि पूरा बिल्ड अप देखने को मिला। लैसनर से लेकर रेंस जबकि रॉलिंस का तो बुरा हाल हो गया।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर की धुनाई के बाद सैथ रॉलिंस की इंजरी पर बड़ा अपडेट सामने आया

ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन की कहानी आगे बड़ी जबकि अंडरटेकर ने दस्तक देकर गोल्डबर्ग को साफ शब्दों में चुनौती दे दी। कुल मिलाकर देखा जाए तो शो काफी जबरदस्त था लेकिन कुछ अच्छी और बुरी बातें भी सामने आई।

अच्छी बात: दिग्गज ने जबरदस्त बिल्ड अप किया

सुपर शोडाउन की उल्टी गिनती शुरु हो गई है जबकि पहली बार टेकर बनाम गोल्डबर्ग का मैच होगा। ये पहला मौका है जब दो दिग्गज आममे सामने होंगे। टेकर ने रॉ में दस्तक देकर बिल गोल्डबर्ग को उनके अंदाज में "YOU ARE NEXT" बोल दिया है और लड़ाई का बिगुल बजा दिया है। डैडमैन का ये प्रोमो फैंस को पसंद आया।

बुरी बात: लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट कैश इन ना करना

रॉ में जब लैसनर का म्यूजिक बजा तो फैंस को लगा कि उन्हें नया चैंपियन मिल जाएगा क्योंकि पहले से रिंग में कॉर्बिन ने रॉलिंस पर अटैक किया। लैसनर ने चेयर से लेकर ब्रीफकेस तक रॉलिंस को मारा, सुपलेक्स लगाए और उनका बुरा हाल कर दिया। ऐसा लगा था कि कॉन्ट्रैक्ट कैश इन होगा लेकिन नहीं हुआ जो फैंस को पसंद नहीं आया। लैसनर बार बार फ्राइडे की जीद कर रहे थे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

अच्छा: विंस मैकमैहन से द फायर फ्लाई फनहाउस की शुरुआत

ब्रे वायट के नए किरादर को काफी अच्छा सपोर्ट मिला, फैंस द्वारा पसंद किया गया। इस बार रॉ में विंस मैकमैहन के डम्मी से इस सैगमेंट का आगाज हुआ जो फैंस को काफी पंसद आया।

बुरा: एक थका हुआ सैगमेंट

लगता है कि WWE यूएस चैंपियनशिप को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पहले चैंपियन रे मिस्टीरियो को चोट आई और रॉ के दौरान उन्होंने टाइटल छोड़ दिया। समोआ जो ने प्रोमो तो किया लेकिन कोई खास कमाल का नहीं था। समोआ जो ने मिस्टीरियो पर अटैक किया और बेल्ट पर कब्जा किया। ये सैगमेंट फैंस को काफी बोर लगा।

अच्छा: रिंग के नीचे आर ट्रुथ का होना

24/7 चैंपियन इस वक्त आर ट्रुथ हैं और वो टाइटल के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। सिजेरो और रिकोशे का मैच चल रहा था और सिजेरो टेबल निकाल रहे थे लेकिन ट्रुथ वहां छिपे हुए थे। ये फैंस को काफी पंसद आया जबकि सुपरस्टार्स की भीड़ में एक बार फिर से ट्रुथ ने बचाया। जिसको फैंस द्वारा पसंद किया गया।

बुरा: सबसे खराब विमेंस डिवीजन

इस हफ्ते विमेंस डिवीजन को बेकार माना गया। बैकी लिंच, शार्लेट, लेसी इवांस, निकी क्रॉस, द आइकोनिक्स को देखा गया। इस बार विमेंस सुपरस्टार्स के बीच वो रंग देखने को नहीं मिला जिसके लिए जानी जाती हैं। बैकी लिंच का सैगमेंट भी कुछ खास नहीं था।

अच्छा/बुरा: शो का आगाज

शो का आगाज रोमन रेंस के साथ हुआ, उन्होंने शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर पर निशाना था। उसके बाद मुकाबला तय किया जिसमें रोमन रेंस और उसोज ने ड्रू और द रिवाइवल के खिलाफ मैच लड़ा। शेन ने सभी के साथ मिलकर रेंस को मारा और सुपर शोडाउन के लिए पहला कदम बढ़ाया। फैंस को ये सैगमेंट अच्छा और बुरा दोनों लगा।