WWE ने नई चैंपियनशिप का किया ऐलान, स्टार्स के पास इतिहास रचने का होगा सुनहरा मौका

WWE
WWE Raw के लिए नए टाइटल की हुई शुरूआत (Photo: WWE.com & X@WWE)

WWE Introduced Women's Intercontinental Championship: ट्रिपल एच के एरा में WWE में काफी अच्छा काम हो रहा है। वीकली शो और प्रीमियम लाइव इवेंट में लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं। सुपरस्टार्स को भी उनके टैलेंट के हिसाब से काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। अच्छी बात ये है कि विमेंस डिवीजन को प्रमोट किया जा रहा है। हाल ही में WWE ने विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को इंट्रोड्यूस किया था, जो स्मैकडाउन (SmackDown) के लिए है। इस बार Raw शुरू होने से पहले एडम पीयर्स ने ऐतिहासिक ऐलान किया। उन्होंने नई विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को इंट्रोड्यूस किया, जो Raw के लिए होगी।

Ad

पिछले कुछ सालों में WWE विमेंस डिवीजन में तेजी से वृद्धि हुई है। अब विमेंस सुपरस्टार्स को उनके लुक की बजाए इन-रिंग स्किल पर मूल्यांकित किया जाता है। बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी जैसे स्टार्स ने WrestleMania का मेन इवेंट किया है और Hell in a Cell, स्टील केज सहित कई अन्य प्रकार के मैचों में शामिल रही हैं। विमेंस डिवीजन के विकास को देखते हुए WWE ने कुछ साल पहले एक टैग टीम टाइटल पेश किया था।

WWE ने विमेंस डिवीजन की वृद्धि अब और तेज कर दी है। Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने इस बार विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के बारे में बताया। इसके टूर्नामेंट की शुरूआत अगले हफ्ते से होगी। विमेंस रेसलर्स को कहीं ना कहीं इससे आगे बढ़ने और अपना जौहर दिखाने में काफी मदद मिलेगी। WWE द्वारा स्टार्स को बड़ा तोहफा दिया गया है।

Ad

WWE द्वारा किया गया बहुत अच्छा काम

वैसे कुछ रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि कंपनी द्वारा बहुत जल्द नई चैंपियनशिप का ऐलान किया जाएगा। WWE ने इस तोहफे को देने में ज्यादा वक्त नहीं लिया और बहुत जल्द सभी को इसके बारे में बता दिया। ये चीज अब क्लियर है कि Raw में विमेंस स्टार्स के पास कम्पीट करने के लिए बहुत कुछ है। इस टाइटल को लाकर कहीं ना कहीं कंपनी ने अच्छा काम किया है। जो भी विनर होगा उसका करियर नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। WWE की इस खास पहल को जरूर सराहा जाएगा। अब ये देखना होगा कि कौन विमेन स्टार पहली इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications