इस साल WWE दिग्गज MVP (मोंटल वोंटेवियस पोर्टर) ने रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेते हुए कंपनी में चौंकाने वाली वापसी की थी। MVP ने इसके बाद हुए रॉ के एपिसोड में रे मिस्टीरियो के खिलाफ शानदार मैच लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर ये लिखा था कि मिस्टीरियो के खिलाफ मुकाबला उनका WWE में आखिरी मैच था। सभी को लग गया था कि अब MVP ने रिटायरमेंट ले लिया है। लेकिन ये सब कहने के बावूजद पिछले हफ्ते फिर MVP नजर आए और इस हफ्ते की रॉ में मैकइंटायर के साथ उन्होंने मैच लड़ा।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 17 फरवरी, 2020दरअसल इस हफ्ते रॉ में मैकइंटायर ने आकर कहा कि रेसलमेनिया में वो ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप को जीतेंगे। क्लेमोर किक से ही सुपेलक्स सिटी का बुरा हाल करेंगे। मैकइंटायर बात कर ही रहे थे कि पॉल हेमन आ गए हैं और उन्होंने मजाक किया कि ब्रॉक लैसनर एंट्री कर रहे हैं। हेमन ने मैकइंटायर के ऊपर निशाना साधा और उसके बाद उनके प्रतिद्वंदी MVP को बुलाया, वो रिंग में आ गए हैं। MVP ने रॉयल रंबल के बाद हुई रॉ में रे मिस्टीरियो के खिलाफ मैच के बाद WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, लेकिन उन्होंने वापसी की। इसके बाद मैकइंटायर और MVP के बीच मैच हुआ। इस मैच में मैकइंटायर की शानदार जीत हुई।Boom. @The305MVP #RAW pic.twitter.com/WEcp3MRv9Z— Italo Santana (@BulletClubIta) February 18, 2020MVP ने करीब दस साल बाद इस बार रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी। हालांकि वो रॉयल रंबल मैच में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। ब्रॉक लैसनर ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया था। 2006-10 तक MVP स्मैकडाउन और रॉ ब्रांड का अहम हिस्सा रहे और दो बार यूएस चैंपियन भी बने। MVP की क्रिस बैन्वा के साथ काफी लंबी फिउड चली और रेसलमेनिया में दोनों के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच भी हुआ। 2 दिसंबर 2010 को कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं