WWE ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो डाली, जिसमें आर ट्रुथ ने अपनी चैंपियनशिप को रिंग ने नीचे डिफेंड किया। दरअसल यह चीज़ WWE ने रॉ की टीवी टेपिंग्स पर नहीं दिखाई। इस वीडियो में आर ट्रुथ और टाइटस ओ नील के बीच कॉमेडी दिखाई गई है।WWE ने महीनों पहले 24/7 चैंपियनशिप को फैंस के सामने प्रस्तुत किया था। इस चैंपियनशिप के लिए कहीं भी और किसी भी समय चैंपियन को चैलेंज किया जा सकता है। टाइटस ओ नील WWE के पहले 24/7 चैंपियन थे लेकिन इस बेल्ट को ज्यादा समय तक आर ट्रुथ ने अपने पास रखा है।WWE की यह बेल्ट फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। कुछ समय पहले WWE ने अपनी वेबसाइट पर एक पोल रखा था, जिसमें WWE ने फैंस से अपने पसंदीदा चैंपियन के बारे में पूछा था। इस पोल में ट्रुथ को अच्छे अंतर से जीत मिली थी, फैंस ने उन्हें 27% वोट दिए थे। उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस को भी पीछे छोड़ दिया था ,जिन्हें 21% प्राप्त हुए थे।ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से रोमन रेंस को चैंपियनशिप मैच में शामिल किया जा सकता हैWWE अपने यूट्यूब और ट्विटर एकाउंट पर 24/7 चैंपियनशिप से जुड़ी मजेदार चीज़े डालती है। फैंस को सोशल मीडिया पर यह चीज़ काफी ज्यादा पसंद भी आती है। WWE ने थोड़े समय पहले ट्विटर पर रॉ के एपिसोड की एक क्लिप डाली जो टीवी पर नहीं दिखाई गई थी।दरअसल, आर ट्रुथ दूसरे सुपरस्टार से डरकर रिंग के नीचे चले थे लेकिन वहां पहले से ही टाइटस मौजूद थे। उन्होंने रिंग के नीचे ट्रुथ के अटैक किया और उन्हें पिन करने की कोशिश की। इतने में ट्रुथ ने बचाव किया और एक सुपरस्टार ने टाइटस को ऊपर खिंच लिया। आप उस वीडियो को यहां देख सकते हैं।EXCLUSIVE: In this moment you didn't see on #Raw, @TitusONeilWWE took on @RonKillings under the ring! #247Title pic.twitter.com/DsvPgu4zOH— WWE (@WWE) June 18, 2019देखना होगा कि आगे भी WWE रॉ के सैगमेंट को 24/7 चैंपियनशिप के द्वारा कितना मजेदार बनाती है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं