R-Truth की WWE में वापसी के असली कारण का हुआ खुलासा, नाम में बदलाव को लेकर भी अपडेट

Ujjaval
आर-ट्रुथ अपनी एंट्रेंस के दौरान (Photo: WWE.com)
आर-ट्रुथ अपनी एंट्रेंस के दौरान (Photo: WWE.com)

Reason R-Truth Returned: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2025) का अंत एकदम चौंकाने वाला रहा। आर-ट्रुथ (R-Truth) ने कुछ दिनों पहले WWE से रिलीज का ऐलान किया था लेकिन वो हालिया प्रीमियम लाइव इवेंट में वापस आ गए। अब उनकी वापसी का असली कारण सामने आ गया है।

Ad

Wrestling Observer Newsletter पर हाल ही में बताया गया कि आर-ट्रुथ की WWE में वापसी फैंस द्वारा किए गए विरोध के कारण हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कंपनी ने ट्रुथ के साथ नई डील पूरी करने के बाद Money in the Bank में हुए टैग टीम मैच के प्लान को भी बदला और एक खास मोमेंट तैयार करने की कोशिश की। उन्होंने कहा,

"वो (आर-ट्रुथ) अपने फैंस के कारण वापस आए और यही बात है। WWE ने विरोध देखा था। इसी वजह से जब कंपनी उन्हें वापस लाई, तो उन्होंने वो सभी चीजें बदली जो उन्होंने प्लान की थी और वो एक बड़ा पल चाहते थे।"
Ad

Wrestling Observer Newsletter ने ही अपनी रिपोर्ट के दौरान आर-ट्रुथ के नए नाम के बारे में बताया। ट्रुथ अब से WWE में अपना असली नाम रॉन किलिंग्स उपयोग करेंगे। रिपोर्ट में इसका भी कारण सामने आया। उन्होंने बताया कि आर-ट्रुथ ने नए नाम की मांग की थी, क्योंकि WWE से नई डील समाप्त होने के बाद वो इस नाम को आगे उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा,

जैसा कई लोगों को लगा था, आर-ट्रुथ ने नई डील के दौरान अपने नाम को बदलने और असली नाम उपयोग करने की मांग की थी। इसका फायदा यह है कि जब उनकी नई डील का अंत होगा, तो उनके पास रॉन किलिंग्स के रूप में टीवी टाइम होगा। इसके बाद वो अपने इसी नाम को इंडिपेंडेंट सर्किट और निजी अपीयरेंस के लिए उपयोग कर पाएंगे।"
Ad

WWE में जॉन सीना के साथ आर-ट्रुथ की दुश्मनी आगे बढ़ेगी?

जॉन सीना और आर-ट्रुथ के बीच Saturday Night's Main Event में मैच हुआ था। इसी बीच सीना ने चीटिंग से ट्रुथ को पराजित कर दिया था। अब Money in the Bank में आर-ट्रुथ ने वापस आकर सीना पर हमला किया और उनकी हार का कारण बने हैं। आने वाले एपिसोड में इन दोनों स्टार्स के बीच दुश्मनी जारी रह सकती है। उनके बीच संभावित तौर पर एक और मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications