रोमन रेंस का द फीन्ड को छोड़कर जे उसो के साथ मुकाबला करने की असली वजह सामने आई

WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी की थी। रोमन रेंस ने पेबैक में ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। दूसरी बार रोमन रेंस ने ये कारनामा किया था। रोमन रेंस ने हील कैरेक्टर भी अपना लिया और उनके साथ अब पॉल हेमन भी है। तब से वो अभी तक जे उसो के साथ फ्यूड में शामिल हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को धोखा दिया है

रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान

क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस और जे उसो का मैच हुआ था। रोमन रेंस ने बुरी तरह यहां जे उसो को मारा था और यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। अब हैल इन ए सैल में फिर से दोनों के बीच मुकाबला होने वाला है। ये आई क्विट मैच होगा। बहुत ही खतरनाक ये मैच होने वाला है। पीटर रोजेनबर्ग के साथ हाल ही में जे उसो ने बातचीत की। जे उसो ने इस इंटरव्यू में ऑरिजिनल ।प्लान को लेकर बात की।

जे उसो ने कहा,

ये एक बार होगा और खत्म हो जाएगा। ये स्टोरीलाइन एक तरह से बहुत ही रियल है। जो फिलिंग आ रही है और जो प्रोमो दे रहे हैं वो साफ है। अगर आप पीछे देखें तो मैच एकदम बेसिक था। स्टोरी क्या थी ये सबसे बड़ी बात है। यहां पर रियल इमोशन शो हो रहा है। अपनी फीलिंग हम दिखा रहे हैं। आप फीन्ड को रोमन रेंस के खिलाफ कर दो, सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के खिलाफ कर दो, या कोई भी और टॉप सुपरस्टार्स यहां पर हो तो कभी इमोशन नहीं दिखा सकते हैं। इस चीज की गारंटी में दे रहा हूं कि मेरे अलावा कोई और यहां होता तो वो मजा नहींं आता। जो रोमन रेंस और मैंने काम किया वो कोई नहीं कर पाता। जब आप हमें देख रहे होंगे तो भूल गए होंगे कि हम रेसलिंग कर रहे हैंं। मैं भी जब पीछे जाकर देखता हूं तो सोचता हूं क्या ये मैं ही हूं। और ये मेरा सबसे बेस्ट काम है।

जे उसो ने यहां बड़ी बात कह दी है। द फीन्ड और सैथ रॉलिंस के साथ रोमन रेंस के मैच को बेकार उन्होंंने कह दिया है। रोमन रेंस के कजिन ब्रदर जे उसो है। एक तरह से देखा जाए तो इऩ दोनों में ऐसा लग रहा है कि घर की लड़ाई हो रही है। और फैंस को भी मजा आ रहा है।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को WWE में कभी नहीं हरा पाए

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications