3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में ब्रे वायट को कभी नहीं हरा पाए

Enter caption

द फीन्ड ब्रे वायट पिछले एक साल से WWE यूनिवर्स के लिए मजेदार कैरेक्टर बने हुए है। ब्रे वायट ने शुरूआत में जब द फीन्ड का कैरेक्टर किया तो किसी को पंसद नहीं आया लेकिन बाद में वो हिट हो गए। अभी उनका जलवा WWE में है। ब्रे वायट ने साल 2013 में WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। अपने खास अंदाज की वजह से वो जल्द ही फेमस हो गए थे। आज बड़े सुपरस्टार्स कि लिस्ट में उनका नाम आता है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE रॉ में सैथ रॉलिंस vs मर्फी की दुश्मनी के 3 संभावित अंत

जब द फीन्ड के रूप में दोबारा उन्होंने यहां एंट्री की तो रोस्टर में पूरी तरह उन्होंने अपनी जगह बना ली। साल 2009 में उन्हें WWE में डेब्यू किया था। इसके बाद से देखा जाए तो उनका करियर ऊपर नीचे रहा है। अब जाकर वो एक जगह पर आए है जहां वो आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। WWE में ब्रे वायट ने कई बड़े मैच लड़े हैं और कई दिग्गजों का सामना किया है। कई सुपरस्टार्स से वो जीते तो कई सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्हें हार मिली। तो आइए जानते हैं उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में जो ब्रे वायट के खिलाफ जीत नहीं पाए।

मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

Enter caption

WWE में इस समय ड्रू मैकइंटायर फेस का काम कर रहे हैं। रेसलमेनिया 36 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। तब से अभी तक कई बार वो इसे डिफेंड कर चुके हैं। ड्रू मैकइंटायर का अब WWE में बहुत बड़ा नाम हो गया है। ये साल उनके लिए काफी खास रहा है। रॉयल रंबल मैच उन्होंने साल की शुरूआत में जीता था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी गलतियां जो WWE को ड्राफ्ट 2020 में नहीं करनी चाहिए

ड्रू मैकइंटायर अभी तक ब्रे वायट को कभी हरा नहीं पाए है। पिछले साल द फीन्ड की एंट्री हुई थी। इस दौरान दो बार इनकी फाइट हुई थी। स्टील केज के अंदर डार्क मैच इनके बीच हुआ था। ये मैच रॉ ऑफ एयर के बाद हुआ। दोनों मैचों में द फीन्ड की जीत हुई थी। और फीन्ड ने मैकइंटायर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड किया था। अब तो ड्रू मैकइंटायर को काफी पुश मिल गया है। हालांकि दोनों अब अलग-अलग ब्रांड में है। आने वाले समय में फिर से दोनों के बीच मेन इवेंट में मैच हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ना चाहते हुए भी हारना पड़ा

किंग कॉर्बिन

Enter caption

पिछले दो साल में देखा जाए तो किंग कॉर्बिन ने हील के तौर पर WWE में बहुत अच्छा काम किया है। रोस्टर में हमेशा कुछ ना कुछ नया वो करते रहते हैं। हालांकि वो किसी बड़े टाइटल को आजतक हासिल नहीं कर पाए। WWE Starrcade 2018 में एक ही रात में दो बैक टू बैक मुकाबले इन दोनों के बीच हुए थे। पहले सिंगल मैच में ब्रे वायट ने कॉर्बिन को हरा दिया था। दूसरा मुकाबला नो डिस्क्वालिफिकेशन में समाप्त हुआ था। ये मैच ब्रे वायट ने जीता था। इस साल की शुरूआत में जब द फीन्ड यूनिवर्सल चैंपियन थे तब फिर से सिंगल मुकाबला इनके बीच देखने को मिला था। ब्रे वायट ने यहां कॉर्बिन को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद से अभी तक दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ।

Ad

द मिज

WWE में मिज ने लगभग सब चीजें हासिल कर ली है। एक हील के तौर पर हमेशा उन्होंने अच्छा काम किया लेकिन वो कभी ब्रे वायट को हरा नहीं पाए। छह बार दोनों का आमना- सामना हुआ लेकिन मिज कभी जीत नहीं पाए। साल 2014 में पहली बार WWE लाइव इवेंट में इनका सामना हुआ था। इसके अगले पांच तक फिर दोनों के बीच कभी सिंगल मुकाबला नहीं हुआ था। साल 2019 में जब द फीन्ड यूनिवर्सल चैंपियन थे तब इन दोनों के बीच फ्यूड हुई थी। दो डार्क मैच में ब्रे वायट ने मिज को हराया था। इसके बाद TLC 2019 में दोनों के बीच नॉन टाइटल मैच हुआ था। यहां भी द फीन्ड ने जीत हासिल की थी। इस साल की शुरूआत में भी दो बार इनके बीच मुकाबला हुआ और दोनों बाच द फीन्ड ने बाजी मारी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications