WWE में ब्रॉक लैसनर के नजर नहीं आने की असली वजह सामने आई

Enter caption

रोमन रेंस ने WWE में वापसी कर ली है। और अब सभी फैंस ब्रॉक लैसनर का इंतजार कर रहे हैं। WWE रेसलमेनिया 36 में मैकइंटायर से हार के बाद ब्रॉक लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए है। इस बड़े शो में WWE चैंपियनशिप ब्रॉक लैसनर हार गए थे लेकिन वो अब तक दोबारा चैंलेंज करने के लिए वापस नहीं आए है।

Ad

यह भी पढ़ें: SummerSlam के बाद पहली WWE Raw देखकर भड़के फैंस, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

स्पोर्ट्सकीड़ा के पोस्ट रॉ शो में WWE हॉल ऑफ फेमर रोड वॉरियर एनीमल ने ब्रॉक लैसनर के इस समय WWE टीवी पर नजर नहीं आने की वजह बताई। ब्रॉक लैसनर को लेकर इस शो में और भी कई बातें हुई।

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर WWE टीवी पर वापसी क्यों नहीं कर रहे हैं?

एनीमल ने इस शो में ब्रॉक लैसनर के बारे में कहा,

ब्रॉक लैसनर कोरोना वायरस की वजह से वापस अभी नहीं आना चाहते हैं। वो कनाडा में रहते हैं। वहां इस समय ट्रेवल करना मना है। कई लोगों को लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर यहां है लेकिन सच ये है कि वो कनाडा में है। ड्यूल सिटिजनशिप उनके पास है। इस समय बॉर्डर क्रॉस करना बहुत मुश्किल काम है। इस वजह से वो टीवी पर नजर नहीं आ रहे हैं।

वैसे फैंस ने सोचा था कि WWE समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर वापसी करेंगे और रैंडी ऑर्टन को चुनौती पेश करेंगे। ब्रॉक लैसनर तो नहीं आए लेकिन रोमन रेंस ने वापसी कर ली है। ब्रॉक लैसनर जब वापसी करेंगे तो जरूर वो सबसे पहले मैकइंटायर को ही चैलेंज करेंगे। दोनों के बीच अभी तक रीमैच नहीं हुआ है। कीथ ली भी अब रॉ में आ गए है। इसके बाद लैसनर और कीथ ली का मुकाबला हो सकता है। दोनों के बीच फ्यूड का इंतजार पूरा WWE यूनिवर्स कर रहा है। समरस्लैम में तो ब्रॉक लैसनर ने वापसी नहीं की है। अब देखना होगा कि वो किस बड़े पीवीवी में नजर आते हैं।

कोरोना वायरस के कारण अभी वो नजर नहीं आ रहे हैं ये बात साफ हो गई है। ये खबरें पहले भी आई थी कि अभी बॉर्डर क्रॉस करना मना है। जब बॉर्डर खुल जाएंगे तो इसके बाद लैसनर WWE में एंट्री कर पाएंगे। अगले एक दो महीने तक ब्रॉक लैसनर का और इंतजार करना पड़ेगा। और जब भी वो आएंगे तो मैकइंटायर को ही वो चैलेंज करेंगे।

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 24 अगस्त, 2020

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications