पिछले कुछ सालों से WWE में लाना के लिए कुछ अलग ही प्लान हो रहा है। WWE रॉ एनाउंस टेबल पर नाया जैक्स ने उन्हें छह बार पटक दिया है। WWE फैंस ने पहले ये सोचा कि कंपनी लाना को कुछ सजा दे रही है लेकिन विमेंस बैटल रॉयल रंबल में जीतकर उन्होंने असुका का सामना रॉ विमेंस टाइटल के लिए किया था।ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?WWE का बड़ा प्लानसच ये सामने आया कि ना तो लाना को कोई सजा मिल रही है और ना ही उन्हें बेबीफेस के तौर पर पुश मिल रहा है। डेव मैल्टजर ने इस बात पर अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार WWE का प्लान लाना को लगातार एनाउंस टेबल पर पटकने का ही है। ये तब तक होगा जब तक वो हॉट बेबीफेस ना बन जाएं। WWE का ये प्लान उनके लिए आगे भी जारी रहेगा। क्रिएटिव टीम के सदस्यों ने भी ये कहा है कि ये एंगल लाना को WWE फैंस के बीच पॉपुलर करने के लिए सही रहेगा। WWE क्रिएटिव टीम की ये सोच हालांकि बढ़िया है और इससे WWE यूनिवर्स का आकर्षण बढ़ेगा।इस हफ्ते नाया जैक्स ने एक बार फिर WWE रॉ में लाना को टेबल पर मार दिया। इसके बाद फिर WWE रॉ की तरफ से सर्वाइवर सीरीज के लिए विमेंस के नाम का ऐलान किया गया था। WWE रॉ का सामना स्मैकडाउन से सर्वाइवर सीरीज में होगा। नाया जैक्स और शायना बैजलर के नामों का ऐलान हो गया है। मैंडी रोज और डाना ब्रूक भी इसमें शामिल है।लाना का किरदार भी इस समय रॉ में कुछ अलग ही चल रहा है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है। अब WWE भी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के उपयोग कर रहा है। डेव मैल्टजर ने साफ कह दिया है कि लाना के साथ ये चीजें आगे भी होती रहेंगी। यानि रॉ के आने वाले एपिसोड्स में वो फिर से एनाउंस टेबल पर मार खा सकती है। फैंस को भी अब इस बात का पता चल गया है। तो देखने योग्य ये होगा कि अब ये चीजें कितनी बार आगे होंगी। और कब तक ये प्लान चलता रहेगा।.@NiaJaxWWE #WWERaw how it started how it’s going pic.twitter.com/tpBMnLM6r4— WWE on FOX (@WWEonFOX) October 27, 2020यह भी पढ़ें: 4 कारणों से रोमन रेंस और जे उसो के बीच WWE में एक और मैच होना चाहिए