Update Top Bloodline Stars Absence: साल 2020 में WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन ने ब्लडलाइन का गठन किया था। इसके बाद से इस ग्रुप को अपार सफलता मिली। आज ये किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं इसमें शामिल सभी स्टार्स अब टॉप लेवल पर जा चुके हैं। WWE ने भी इसका बिल्डअप शानदार अंदाज में किया। इस वजह से हर जगह तारीफ होती है। खैर रोमन ने अभी तक दो टॉप ब्लडलाइन स्टार्स को इंट्रोड्यूस नहीं किया है। अब उनकी WWE में अनुपस्थिति को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है।
रोमन रेंस ब्लडलाइन ग्रुप में नए स्टार्स को इंट्रोड्यूस करने वाले रेसलर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ को आने की अनुमति मिली। फाटू के लिए 2024 बहुत ही जबरदस्त रहा था। अभी भी वो बढ़िया काम कर रहे हैं। ब्लडलाइन की स्टोरी जारी है। SmackDown में सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ मिलकर फिलहाल धमाल मचा रहे हैं। आगे भी इनकी कहानी मजेदार होने की पूरी उम्मीद है।
रेंस ने अभी तक रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर हिकुलियो और लांस अनोआ'ई में से किसी को भी इंट्रोड्यूस नहीं किया है। ये दोनो पिछले साल कंपनी के साथ जुड़े। Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में इनकी अनुपस्थिति के बारे में जानकारी प्रदान की है। कहा गया है कि रोमन के भाई लांस इंजर्ड हो गए हैं और वो 2025 तक एक्शन से बाहर रहेंगे। इसकी सूचना पिछले साल भी दी गई थी और अभी तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं हिकुलियो को क्रिएटिव प्लान में शामिल किए बिना ही साइन कर लिया गया था। कहा जाए तो इनके डेब्यू को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।
WWE WrestleMania 41 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। रोमन रेंस के मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। कहा जा रहा है कि सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ उनका मैच हो सकता है। पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में वापसी करके रेंस ने पंक और रॉलिंस के ऊपर हमला किया था। बहुत जल्द इनके बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है।