WWE में थोड़े समय पहले वापसी करने वाले दिग्गज का गहरी चोट के कारण खत्म होने वाला था करियर, खुद किया खुलासा

WWE स्टार आर ट्रुथ ने अपनी इंजरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है
WWE स्टार आर-ट्रुथ ने अपनी इंजरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है

R-Truth: WWE में रिटर्न करने के बाद से ही आर-ट्रुथ (R-Truth) फैंस के पसंदीदा बने हुए हैं। फैंस जजमेंट डे के साथ उनकी स्टोरीलाइन को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच आर-ट्रुथ ने अपनी रिकवरी को लेकर एक बड़ा खुलासा है। नवंबर 2022 में NXT के शो के दौरान उनका सामना ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) से हुआ था। इस मैच के दौरान ही आर-ट्रुथ चोटिल हो गए थे। इस चोट की वजह से उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी।

Ad

हाल में ही WWE स्टार आर-ट्रुथ ने Fightful को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि रिहैब के दौरान उनका करियर लगभग समाप्त हो गया था। इस दौरान उनके घुटने में इंफेक्शन (संक्रमण) हो गया था, जिससे उन्हें काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता था।इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उनके घुटने में एक छेद सा हो गया था, जिस वजह से वो तीन महीने तक अपने पैर को सही से मोड़ भी नहीं पा रहे थे।

बाद में चीज़े बेहतर होने लगी। इस दौरान उन्हें डर लगा था कि शायद वो कभी रेसलिंग रिंग में नज़र नहीं आएंगे, लेकिन अनुशासन और दृढ़ता के दम पर वो वापसी करने में सफल रहे। अपनी वापसी के बाद से ही वो WWE में छाए हुए हैं। जजमेंट डे के मेंबर के रूप में उनके कैरेक्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वो इस समय WWE के सबसे एंटरटेनिंग स्टार हैं।

Ad

WWE के टॉप मर्चेंडाइज सेलर हैं R-Truth

फैंस को आर-ट्रुथ की जजमेंट डे के साथ स्टोरीलाइन पसंद आ रही है। इसी वजह से उनकी जजमेंट डे की टी-शर्ट सेलिंग सबसे ज्यादा है। कंपनी ने आर-ट्रुथ और जजमेंट डे को लेकर कई टी-शर्ट्स रिलीज की थी। ये टी-शर्ट्स इस समय कंपनी के टॉप सेलिंग आयटम्स में से एक हैं, जिस वजह से आर-ट्रुथ अब कंपनी के टॉप मर्चेंडाइज सेलर बन गए हैं। इस लिस्ट में सीएम पंक जैसे स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

WWE में दस साल में वापसी करने के बाद सीएम पंक की मर्चेंडाइज सेलिंग काफी ज्यादा हाई थी, लेकिन अब इस लिस्ट में टॉप पर आर-ट्रुथ हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से आर-ट्रुथ को बुक करता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications