'कभी शर्मिंदा ना हों'- WWE से निकाले गए भारतीय Superstar Jinder Mahal ने अनदेखी तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दिया भावुक संदेश

जानिए पूर्व WWE सुपरस्टार ने क्या खास संदेश दिया?
जानिए पूर्व WWE सुपरस्टार ने क्या खास संदेश दिया?

Jinder Mahal: WWE में भारतीय सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) ने बहुत अच्छा काम किया। अफसोस की बात है कि पिछले महीने उन्हें कंपनी ने निकाल दिया। उनके रिलीज की खबर सुनकर सभी चौंंक गए थे। खैर वो इस समय सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट डाल रहे हैं।

Ad

जिंदर महल ने इंस्टाग्राम पर इस बार अपने पहले मैच की तस्वीर पोस्ट की है। इसके अलावा उन्होंने WWE में पहली बार टाइटल हासिल करने की तस्वीर भी डाली। साल 2001 में 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना मुकाबला लड़ा था। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए एक खास संदेश भी फैंस को दिया है। जिंदर ने लिखा,

जर्नी जारी है...मेरे पहले मैच की ये पहली तस्वीर है, 2001 में कैलगरी शहर में, जब मैं 15 साल का था। कोई गीयर नहीं, कोई बूट्स नहीं, रेसलिंग रिंग भी नहीं। ये एक बॉक्सिंग रिंग थी। हर कोई कहीं ना कहीं से शुरूआत करता है। कभी भी शर्मिंदा ना हों।
Ad

WWE में जिंदर महल का रन शानदार रहा

WWE में अब भारत का कोई भी सुपरस्टार काम नहीं करता है। कंपनी ने जिंदर महल के साथ-साथ वीर महान और सांगा को भी निकाल दिया। महल को निकाले जाने का फैसला कंपनी का काफी चौंकाने वाला था। किसी ने भी इस बारे में नहीं सोचा था।

WWE में महल ने बहुत सफलता अर्जित की थी। साल 2017 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके अलावा वो एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और दो बार 24/7 चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।

जिंदर महल ने साल 2010 में WWE में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 3MB ग्रुप में हीथ स्लेटर और ड्रू मैकइंटायर के साथ अच्छा काम किया था। साल 2014 में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि, साल 2016 में उन्होंने दोबारा कंपनी में जबरदस्त अंदाज में वापसी की। शानदार फीजिक के साथ वो नज़र आए थे।

महल पिछले कुछ समय से वीर महान और सांगा के साथ इंडस शेर ग्रुप में काम कर रहे थे। ऐसा लगा था कि कंपनी द्वारा इस ग्रुप को आगे जाकर पुश दिया जाएगा लेकिन ये नहीं हो पाया। जिंदर का रेसलिंग में फ्यूचर आगे भी शानदार रहेगा। फिलहाल ये देखने वाली बात होगी कि उनका अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications