"85 दिनों का इंतजार है, उसके बाद..."- WWE से निकाले जाने के बाद पूर्व भारतीय Superstar ने भरी हुंकार, फैंस को दिया खास मैसेज

Ujjaval
पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा का आया खास मैसेज
पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा का आया खास मैसेज

Sanga: WWE ने थोड़े समय पहले ही सांगा (Sanga) को रिलीज कर दिया था। उन्होंने इसके अलावा भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान (Veer Mahaan) और जिंदर महल को भी निकाला था। यह चीज़ भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी थी। तीनों ही भारतीय रेसलर्स के गुस्से वाले रिएक्शन सामने आए थे। इसी बीच अब सांगा ने भविष्य में नई शुरुआत करते हुए धमाल मचाने के संकेत दिए हैं।

सांगा ने थोड़े समय पहले ही सोशल मीडिया पर आकर फैंस को एक रोचक मैसेज दिया। उन्होंने इसी बीच अपने नॉन-कंपीट क्लॉज के बारे में बात की और फिर संकेत दिए कि इसके बाद वो कई धमाकेदार चीज़ें करने वाले हैं। इसने कई सारे फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा,

"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है। जय हिंद! सिर्फ 85 दिनों का इंतजार है, उसके बाद......"

आप नीचे सांगा की यह सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

WWE ने इंडस शेर के अलावा कुछ अन्य सुपरस्टार्स को भी निकाल दिया

WWE ने अचानक कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज करना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले ज़ाया ली ने ऐलान करके बताया था कि उनका WWE के साथ सफर खत्म हो गया है। बाद में जिंदर महल, वीर महान और सांगा ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा रिलीज के बारे में जानकारी दे दी थी। इसके अलावा WWE ने पूर्व NXT सुपरस्टार ज़ायोन क्विन को भी निकालने का फैसला कर लिया था।

इन पांचों सुपरस्टार्स के रिलीज होने के थोड़े समय बाद पता चला कि वॉन वैग्नर को एक हफ्ते पहले ही WWE ने निकाल दिया था। हाल ही में पूर्व SmackDown सुपरस्टार कैमरन ग्राइम्स ने भी सोशल मीडिया पर आकर भावुक वीडियो पोस्ट की और बताया कि उनका सफर भी WWE के साथ खत्म हो गया है

यह सभी सुपरस्टार्स नॉन-कंपीट क्लॉज में हैं और अभी किसी कंपनी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जिंदर महल, वीर महान और सांगा ने लगभग कन्फर्म कर दिया है कि उनका यह क्लॉज 90 दिनों का है। ऐसे में यह सभी सुपरस्टार्स आगे जाकर AEW या किसी इंडिपेंडेंट सर्किट पर साथ में काम करते हुए नज़र आ सकते हैं।

Quick Links