WWE से निकाले गए फेमस Superstar ने अपना नाम बदला, नई शुरुआत करने के दिए संकेत

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा बदलाव
पूर्व WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा बदलाव

Riddick Moss: WWE ने कई सारे सुपरस्टार्स को हाल ही में WWE से रिलीज कर दिया था। इसमें रिडिक मॉस (Riddick Moss) का नाम भी शामिल था। वो मेन रोस्टर पर मैडकैप मॉस (Madcap Moss) के नाम से भी काम कर चुके हैं। अब उन्होंने शानदार लुक दिखाते हुए नए नाम के साथ अपने अलग सफर की शुरुआत करने के संकेत दे दिए हैं।

Ad

हाल ही में WWE में मैडकैप मॉस के नाम से मशहूर स्टार ने अपने नाम में बदलाव का ऐलान किया। आपको बता दें कि कंपनी से रिलीज होने के बाद अब वो माइक रैलिस (Mike Rallis) नाम से अपने करियर को आगे बढ़ाने वाले हैं। मॉस ने WWE से ही रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी और इसी वजह से अब इंडिपेंडेंट सर्किट पर वो अपने अलग नाम से पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

मॉस ने अपने नए नाम का खुलासा करने के साथ ही एक फोटो भी पोस्ट की। वो यहां जबरदस्त शेप में नज़र आ रहे हैं और इससे पता चलता है कि कंपनी द्वारा टीवी टाइम नहीं दिए जाने के बाद भी मॉस लगातार जिम में पसीना बहस रहे थे। वो खुद को आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे थे।

आप नीचे उनका ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

WWE में Riddick Moss को उतनी सफलता नहीं मिल पाई

रिडिक मॉस ने 2014 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वो काफी समय NXT में रहे। यहां वो उतना ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए और फिर उन्हें मेन रोस्टर पर लाया गया। यहां भी उनकी हालत कुछ ऐसी ही रही। कंपनी ने उन्हें बैरन कॉर्बिन के साथ बुक किया और उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव हुआ। उन्हें मैडकैप मॉस के नाम से पहचाना जाने लगा।

अपने करियर में मॉस ने एक बार 24/7 चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और इसके अलावा वो किसी भी टाइटल को जीतने में सफल नहीं रहे। आपको बता दें कि 2022 का आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच मॉस ने जीता था। लग रहा था कि इसके बाद उनकी किस्मत बदल जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। देखना होगा कि वो नए नाम के साथ इंडिपेंडेंट सीन पर अपनी छाप छोड़ पाते हैं, या नहीं।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications