कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई थी कि WWE एनाउंसर, इंटरव्यूअर, और स्पेशल कंट्रिब्यूटर रैने यंग ने WWE छोड़ दी है। हालांकि ये बात उस समय कंफर्म नहीं थी लेकिन अब खुद रैने यंग ने इसे कंफर्म कर दिया है। WWE समरस्लैम के किकऑफ पैनल मे इस बार रैने यंग होस्ट के तौर पर नहीं बल्कि गेस्ट के रूप में नजर आईं थी। चार्ली उनकी जगह होस्ट कर रहे थीं। जब चार्ली ने उनसे पूछा तो रैने यंग ने कहा कि ये उनका फाइनल शो है।ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam रिजल्ट्स LIVE- 23 अगस्त, 2020 .@ReneeYoungWWE appreciation tweet. ❤️#SummerSlam pic.twitter.com/olnBTWesLR— WWE (@WWE) August 23, 2020रैने यंग का WWE करियररैने यंग का जाना WWE के लिए बहुत बड़ा झटका है। बहुत पहले से वो यहां पर काम कर रही हैं। WWE सुपरस्टार्स के अलावा फैंस भी उन्हें पसंद करते हैं। बहुत मेहनत WWE में रैने यंग ने की है। साल 2012 में रैने यंग ने WWE में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 8 साल का बहुत अच्छा करियर उनका WWE में रहा है। WWE में कई रोल उन्होंने निभाए है। कई बड़े इंटरव्यू उन्होंने यहां पर किए। सबसे बड़ी बात है कि इस समय वो WWE में कमेंट्री की भूमिका निभा रही थीं। फुल टाइम कमेंट्री करने वाली वो WWE में पहली महिला भी बनीं थी।डीन एंब्रोज की पत्नी रैने यंग हैं। डीन एंब्रोज WWE में पूर्व चैंपियन रह चुके हैं। पिछले साल WWE छोड़कर वो AEW में चले गए थे। वहां उन्हें जॉन मोक्स्ली के नाम से जाना जाता है। रैने यंग हाल ही में कोरोना पॉजिटिव भी पाई गई थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने पब्लिक में कर दिया था। ट्विटर के जरिए उन्होंने ये जानकारी दी थी। इस बात से WWE काफी नाराज था। शायद यही वजह रही कि अब रैने यंग को यहां से जाना पड़ रहा है। रैने यंग का जाना बहुत बड़ा नुकसान WWE को है।सबसे बड़ी बात ये है कि वो अब AEW का रूख कर सकती हैं। उनके पति पहले से वहां पर मौजूद हैं। अगर वो AEW जाती हैं तो फिर WWE को बड़ा नुकसान होगा। हालांकि ये बात अब तय ही लग रही है। वैसे भी रैनेे यंग का बहुत बड़ा नाम है। AEW की तरफ से उन्हें बहुत पैसा भी मिलेगा। फिलहाल जो बात पहले सिर्फ कही जा रही थी वो अब तय हो गई है। अब रैने यंग WWE में नजर नहीं आएंगी।ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam में माता-पिता के सामने बेटे के ऊपर हुआ खूनी हमला, देखकर फैंस के छलके आंसू