कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इसका प्रभाव अब तेजी से बढ़ रहा है। WWE सुपरस्टार्स भी इससे अछूते नहीं है।कई देशों में इसी महामारी से लाखों लोगों की मौत हो गई है। काफी सारे खेलों को इस बीमारी के कारण रद्द कर दिया गया था। हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई कि WWE के पूर्व चैंपियन डीन एम्ब्रोज (जॉन मोक्सली) की पत्नी रैने यंग जो WWE में प्रेजेंटर का काम करती हैं उनको कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद काफी हाहाकार मच गया है। ये भी पढ़ें-WWE NXT रिजल्ट्स: पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को टाइटल मैच में मिली करारी हाररैने यंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसकी जानकारी दी। वो काफी भावुक नजर आ रही थी। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनका शो रद्द हो गया है क्योंकि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। Man. What a few days. My show gets cancelled and I get Covid. Wear your masks and wash your hands. Stay safe, everyone ❤️— Renee Young (@ReneeYoungWWE) June 25, 2020WWE प्रेजेंटर रैने यंग ने फैंस को दिया संदेशजब रैने यंग कोविड-19 पॉजिटिव की खबर डाली तो इसके बाद लगातार फैंस उन्हें जल्द सही होने का संदेश दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक तरह से बाढ़ सी आ गई है। इस बीच रैने यंग ने भी अपने फैंस को काफी भावुक करने वाल संदेश ट्विटर के जरिए दिया है। Big time thanks to everyone that’s reached out. ❤️❤️— Renee Young (@ReneeYoungWWE) June 25, 2020कोविड-19 के कारण काफी नुकसान WWE को हुआ है। हालांकि इस बीच WWE ने अपनी वीकली शो और पीपीवी को बंद नहीं किया और परफॉर्मेंस सेंटर से ये लगातार आयोजित हो रहे हैं। इस बीमारी के कारण कई सारे सुपरस्टार्स पहले ही घर बैठ चुके हैं। रोमन रेंस, सैमी जेन और केविन ओवेंस इस वक्त WWE का हिस्सा नहीं है। हालांकि कोविड के कारण WWE भी अपने रेसलर्स को सुरक्षित रख रहा है। WWE सावधानी के साथ अपने सभी शो को परफॉर्मेंस सेंटर में कर रहा है।ये भी पढ़ें-WWE Rumor राउंडअप: रोंडा राउजी की वापसी पर अपडेट, ऐज का बड़ा खुलासा