WWE में रेट्रीब्यूशन ने जिस धमाकेदार तरह से एंट्री की थी वो अभी तक अपनी पूरी तरह छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैंं। रेट्रीब्यूशन के लीडर मुस्तफा अली है। रेट्रीब्यूशन के निशाने में अब विमेंस डिवीजन आ गया है। इस लिस्ट में सबसे पहले WWE रॉ विमेंस चैंपियन असुका हैं।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी द रॉक ने जमकर तारीफ की और 2 जिनका मजाक बनायाWWE रॉ विमेंस चैंपियन को मिली चुनौतीइस हफ्ते WWE रॉ के एपिसोड में बैकस्टेज इस फैक्शन ने प्रोमो दिया। मुस्तफा अली ने यहां अपने हालिया काम को हाइप किया।पास्ट में जो हुआ वो हो चुका है। लेकिन अभी भी पास्ट खत्म नहीं हुआ है। मैंं सभी को वार्निंग देता हूं। मैं सभी को कहना चाहता हूं कि रेट्रीब्यूशन ही जज, ज्यूरी सब है। ये धमकी एकदम सच है। सभी को हमारी इज्जत करनी पडे़गी तभी यहां पर रह पाओगे। टकर ने क्या किया ये सभी को पता है। उसने अपने दोस्त से आगे जाने के लिए सब किया। रिकोशे के साथ हमने क्या किया ये सभी को पता है। हमारी तरफ से सभी को धमकी और चैलेंज है।मिया यिम और अक ने विमेंस डिवीजन को चेतावनी दी। इन्होंने रॉ विमेंस चैंपियन असुका को बुरी तरह पीटने की धमकी दी। उन्होंने असुका को डांसिंग क्लाउन कहा।EXCLUSIVE: @ReckoningRTRBTN has a message for @WWEAsuka and the 𝒆𝒏𝒕𝒊𝒓𝒆 #WWERaw Women's Division.And as @AliWWE puts it..."We have only JUST begun!" pic.twitter.com/YVtqEz2rp2— WWE Network (@WWENetwork) November 3, 2020असुका की फ्यूड अगर रेट्रीब्यूशन के साथ होती है तो ये अलग कहानी हो जाएगी। रेट्रीब्यूशन के ऊपर सभी की नजरें है। लेकिन अभी तक ये फैक्शन कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन सर्वाइवर सीरीज नजदीक है। यहां से ये फैक्शन मोमेंटम प्राप्त कर सकती है। जिस तरह इन्होंने एंट्री की थी वो काफी खास थी लेकिन अभी तक ये कुछ ज्यादा नहीं कर पाए है। रॉ और स्मैकडाउन में शुरूआत में इ्न्होंने धमाल मचाया था।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन हैअब ये साफ हो गया है कि रेट्रीब्यूशन की नजरें असुका के ऊपर हैं। आने वाले समय में रॉ विमेंस चैंपियन असुका को नया प्रतिद्वंदी मिल सकता है। असुका और इनकी फ्यूड काफी शानदार होने वाली है। इस फैक्शन के साथ लड़ने के बाद असुका को भी मोमेंटम मिल जाएगा। काफी समय से असुका को कोई अच्छा प्रतिद्वंदी नहीं मिल पाया है। अब देखना होगा कि रॉ के अगले एपिसोड में क्या होगा। रेट्रीब्यूशन आकर असुका के ऊपर मैच में हमला भी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं