दिग्गज रे मिस्टीरियो ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

Enter caption

WWE मेें रे मिस्टीरियो के फ्यूचर को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही है। पिछले कुछ महीनों से WWE रॉ में रे मिस्टीरियो परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है इसके बावूजद वो परफॉर्म कर रहे हैं। लेकिन एक बात सामने आई है कि रे मिस्टीरियो ने कॉन्ट्रैक्ट उस समय साइन इसलिए नहीं किया था क्योंकि जितना पैसा रे मांग रहे थे वो WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन नहीं दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की SummerSlam में हार होगी

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर की नई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि रे मिस्टीरियो अब मान गए है और उन्होंने 3 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। टॉम कोल्यूह ने भी अपनी रिपोर्ट में ये कहा था कि रे मिस्टीरियो चाहते थे कि वो डॉमिनिक को पुश मिलने के बाद ही नया कॉन्ट्रैक्ट करेंगे। इसी वजह से WWE समरस्लैम में सैथ रॉलिंस के खिलाफ डॉमिनिक का मैच तय किया गया है। दरअसल डॉमिनिक को अभी विंस मैकमैहन पुश नहीं देना चाहते थे लेकिन रे को कंपनी में रोकने के लिए उन्हें ये करना पड़ा।

WWE के साथ रे मिस्टीरियो की नई डील

जैसा की सभी को अब पता है कि रे मिस्टीरियो ने तीन साल का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। हालांकि रे को पैसा ज्यादा मिला है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रे मिस्टीरयो की पिछले कई महीनों से सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड चल रही थी। सैथ रॉलिंस ने दो बार रे की आंख पर हमला किया था। जिस वजह से वो बाहर चल रहे थे।

इस स्टोरीलाइन में रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक भी शामिल थे। एक्सट्रीम रूल्स के बाद लगातार डॉमिनिक रिंग में नजर आए। इस दौरान कई बार सैथ ऱॉलिंस और बडी मर्फी के ऊपर वो भारी पड़े। स्ट्रीट फाइट मैच समरस्लैम के लिए तय इन दोनों के बीच कर दिया गया है। रे मिस्टीरियो भी कॉर्नर मे समरस्लैम में मौजूद रहेंगे। मेन रोस्टर में डॉमिनिक का ये पहला मैच होगा। सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक के मैच को काफी अच्छे से बिल्ड किया गया है। वैसे अब रे ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है तो आगे जाकर वो कई बड़ी स्टोरीलाइन्स में नजर आ सकते हैं। फैंस ने सोचा था कि वो अब रिटायरमेंट ले लेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं है।

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 3 कारणों से ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ द फीन्ड को जीत मिलनी चाहिए