WWE का अगला पीपीवी रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) हैं और इसके लिए कई मैचों का ऐलान हो चुका हैंं। इस हफ्ते एक और बड़े मैच का ऐलान WWE द्वारा कर दिया गया है। रिया रिप्ली(Rhea Ripley) अपने रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप को दो सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। असुका(Asuka) और शार्लेट फ्लेयर(Charlotte Flair) के साथ इस पीपीवी में रिया रिप्ली का मैच होगा। यह भी पढ़ें:"WWE में लैसनर, अंडरटेकर, पंक और स्टीव ऑस्टिन से बेहतर रोमन रेंस हैं और उनकी महानता को कोई नहीं छू सकता"WWE WrestleMania Backlash के लिए बड़े मैच का हुआ ऐलानWWE WrestleMania के बाद शार्लेट फ्लेयर ने वापसी की थी और उन्होंने रिया रिप्ली और असुका के ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया था। रेफरी को पीटने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। सोन्या डेविल ने शार्लेट फ्लेयर का सस्पेंशन खत्म किया था। यहां से एक बात समझ आ गई थी कि शार्लेट फ्लेयर को बड़ा मैच मिलने वाला है। सोन्या डेविल ने शार्लेट फ्लेयर का पूरा साथ दिया। यह भी पढ़ें:रोमन रेंस को दिग्गजों से बताया गया बेहतर, मौजूदा चैंपियन की हुई बेइज्जती, फेमस सुपरस्टार ने WWE को कहा अलविदा?Thanks to @SonyaDevilleWWE, it's official!@MsCharlotteWWE has been added to the #WWERaw #WomensTitle Match at #WMBacklash!https://t.co/HcnXh9fy2V pic.twitter.com/1FdmppK2Y6— WWE (@WWE) May 4, 2021पहले इस पीपीवी के लिए रिया रिप्ली और असुका के मैच का ऐलान किया गया था। सोन्या डेविल ने बाद में इसमें शार्लेट फ्लेयर को भी जोड़ दिया। ये ट्रिपल थ्रेट मैच अब काफी शानदार होगा और रिया रिप्ली को इस बात तगड़े प्रतिद्वंदी मिल गए है।यह भी पढ़ें:WWE Raw में लंबे समय बाद होगी ग्रैंड स्लैम चैंपियन की वापसी, फेमस सुपरस्टार ने निशाना साधते हुए की बेइज्जतीWrestleMania 36 में रिया रिप्ली ने NXT विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड किया था। शार्लेट फ्लेयर इस मैच में जीत मिली थी। WrestleMania 37 में असुका के साथ रिया रिप्ली का मैच हुआ था और रिया यहां चैंपियन बन गई थी। Raw चैंपियन बनने के बाद पहली बार रिया रिप्ली चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी। इस बार कड़ी चुनौती उन्हें मिलने वाली है। खासतौर पर शार्लेट फ्लेयर को इस मैच में जोड़कर WWE ने बहुत बड़े संकेत दिए है। इस मैच में सोन्या डेविल भी फ्लेयर की जीत में मदद कर सकती है। View this post on Instagram A post shared by RAW Superstar, Aussie, 24 (@rhearipley_wwe)WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं