WWE में Rhea Ripley के 2023 में डॉमिनेंट सफर पर एक नज़र: Royal Rumble और WrestleMania में मचाया जबरदस्त बवाल

Ujjaval
WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली के लिए 2023 जबरदस्त रहा है
WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली के लिए 2023 जबरदस्त रहा है

Rhea Ripley: WWE में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को सबसे डॉमिनेंट रेसलर कहना गलत नहीं होगा। रिप्ली के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई रेसलर्स को हराया है और वो रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच जीतकर रेसलमेनिया (WrestleMania) में टाइटल जीतने में सफल रहीं। इस आर्टिकल में हम रिया रिप्ली के 2023 में डॉमिनेंट रन पर नज़र डालने वाले हैं।

Ad

WWE में Rhea Ripley का 2023 में सफर

- रिया रिप्ली ने 9 जनवरी 2023 को WWE Raw में कैंडिस लेरे को हराया।

- 16 जनवरी 2023 को Raw में जजमेंट डे और ब्लडलाइन का कंफ्रंटेशन हुआ। रिया रिप्ली ने यहां सोलो सिकोआ को कंफ्रंट किया। ब्रॉल के दौरान भी रिया बिना डरे सोलो के खिलाफ खड़ी हुईं।

- रिया रिप्ली ने 2023 के विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान अंत में ओस्का और लिव मॉर्गन को एलिमिनेट करके बड़ी जीत दर्ज की।

youtube-cover
Ad

- 30 जनवरी 2023 को Raw में रिया रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर को WrestleMania 39 में लड़ने के लिए चैलेंज किया।

- शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच 24 फरवरी 2023 को WWE SmackDown में कंफ्रंटेशन हुआ।

- रिया रिप्ली ने 3 मार्च 2023 को SmackDown में लिव मॉर्गन को अपने सबमिशन में लॉक करके हराया।

- रिया रिप्ली ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ मिलकर ज़ेलिना वेगा और सैंटोस इस्कोबार को 17 मार्च 2023 को SmackDown में हराया। मैच के बाद रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर का ब्रॉल हुआ। ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें रोका।

- WWE Hall of Fame 2023 में रे मिस्टीरियो की स्पीच के दौरान रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेमियन प्रीस्ट उठकर बैकस्टेज चले गए थे।

- रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था।

youtube-cover
Ad

- रिया रिप्ली और जजमेंट डे के मेंबर्स ने LWO को 1 मई 2023 को Raw में मिक्स्ड टैग टीम मैच में हराया।

- ज़ेलिना वेगा को Backlash 2023 में रिया रिप्ली ने हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन रखी

- 12 जून 2023 को WWE Raw में रिया रिप्ली को SmackDown विमेंस टाइटल के बदले विमेंस वर्ल्ड टाइटल मिल गया।

- WWE Raw के 3 जुलाई 2023 के एपिसोड में रिया रिप्ली ने नटालिया को हराकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया। मैच के बाद भी उन्होंने नटालिया पर हमला किया।

- रिया रिप्ली ने 17 जुलाई 2023 को Raw में राकेल रॉड्रिगेज़ को बैकस्टेज सैगमेंट में चोटिल कर दिया था।

- 24 जुलाई 2023 को WWE Raw में रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन पर जानलेवा हमला करके उन्हें चोटिल किया।

youtube-cover
Ad

- रिया रिप्ली ने वेस ली को NXT Great American Bash में डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ टाइटल मैच के दौरान टेबल पर पटक दिया था।

- रिया रिप्ली ने 31 जुलाई 2023 को राकेल रॉड्रिगेज़ पर बुरी तरह अटैक किया था।

- Payback 2023 में टैग टीम टाइटल मैच के दौरान रिया रिप्ली ने केविन ओवेंस पर स्पीयर लगाकर चौंका दिया था। इसी इवेंट में उन्होंने राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ चैंपियनशिप रिटेन रखी थी।

- Crown Jewel 2023 के दौरान रिया रिप्ली ने ज़ोई स्टार्क, शेना बैज़लर, राकेल रॉड्रिगेज़ और नाया जैक्स को हराकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया।

- रिया रिप्ली ने ज़ोई स्टार्क को Survivor Series 2023 में हराया और चैंपियनशिप रिटेन की

- WWE Raw के 27 नवंबर 2023 के एपिसोड में रिया रिप्ली ने रैंडी ऑर्टन को कंफ्रंट किया। उन्होंने बैकस्टेज जजमेंट डे में चल रही अनबन को शांत कराया।

- 11 दिसंबर 2023 को Raw में रिया रिप्ली ने सिंगल्स मैच में मैक्सिन डुप्री को हराया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications