3 सुपरस्टार्स जो WWE की पहली विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनकर इतिहास रच सकती हैं

WWE
क्या इन WWE स्टार्स को इतिहास रचने का मिलेगा मौका? (Photo: WWE.com)

Stars Who Can Become First Womens Intercontinental Champion: WWE Raw की शुरूआत से पहले जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने ऐतिहासिक ऐलान किया। उन्होंने विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को इंट्रोड्यूस किया। WWE द्वारा रॉ (Raw) रोस्टर में मौजूद विमेंस रेसलर्स के लिए ये अच्छा कदम है। टाइटल को हासिल करने के लिए अब तगड़ी जंग देखने को मिलेगी। सुपरस्टार्स के पास इतिहास रचने का जबरदस्त मौका होगा। अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल होगा कि कौन विमेन स्टार पहली इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनेगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो WWE की पहली विमेंस आईसी चैंपियन बन सकती हैं।

Ad

#3 क्या पूर्व WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली कर पाएंगी कमाल?

youtube-cover
Ad

Raw में पहली विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के लिए रिया रिप्ली पहली पसंद हो सकती हैं। विमेंस डिवीजन में रिया का बहुत बड़ा नाम है। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है।

रिया ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में भी काफी अच्छा काम किया था। कंपनी उनके ऊपर भरोसा जता सकती है। अगर वो इस टाइटल को जीत जाएंगी तो फिर उनकी लिस्ट में एक और सम्मान जुड़ जाएगा। रिया चैंपियन बनती हैं तो फिर टाइटल का कद भी ऊंचा हो सकता है।

#2 क्या WWE सुपरस्टार डकोटा काई रच पाएंगी इतिहास?

youtube-cover
Ad

डैमेज कंट्रोल की सदस्य डकोटा काई विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने की एक और दावेदार हैं। घुटने की सर्जरी के कारण लगभग तीन महीने बाहर रहने के बाद काई ने 11 नवंबर, 2024 को हुए Raw के एपिसोड में वापसी की थी। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मैच भी लड़ा।

डकोटा काई कंपनी में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के लिए विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीतने की कोशिश कर सकती हैं। कहीं ना कहीं वो इस चीज को डिजर्व भी करती हैं। कंपनी ने उनके ऊपर भरोसा जताकर बड़ा पुश देना चाहिए। वो चैंपियन के रूप में अच्छा काम करने में सक्षम हैं।

#1 WWE रिंग में लायरा वैल्किरिया ने अपने काम से प्रभावित किया है

Ad

28 साल की लायरा वैल्किरिया को Raw रोस्टर में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है। NXT में भी उन्होंने तगड़ा प्रदर्शन किया था। वो कंपनी की उभरती हुई सुपरस्टार हैं। रिंग में वो अपने खतरनाक एक्शन से सभी को चौंका देती हैं।

WWE द्वारा लायरा वैल्किरिया के ऊपर भी भरोसा जताया जा सकता है। वो विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीतकर अपने करियर में इतिहास रच सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर उनका करियर सातवें आसमान पर पहुंच सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications