WWE ने Raw के लिए बहुत बड़े मैच का किया ऐलान, Rhea Ripley का होगा धमाकेदार मुकाबला

WWE
रिंग में जाती हुईं रिया रिप्ली (Photo: WWE.com)

Adam Pearce Major Rhea Ripley Announcement: WWE WrestleMania 41 रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के लिए कुछ खास नहीं रहा। नाईट 2 में इयो स्काई ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड की। इन तीनों स्टार्स ने फैंस को तगड़ा मैच दिया। अंत में स्काई ने अपने टाइटल को खास अंदाज में डिफेंड किया। खैर इस हफ्ते रिप्ली भी एक्शन में नज़र आने वाली हैं। रेड ब्रांड में उनका बड़ा मैच होगा। एडम पीयर्स ने इसकी जानकारी दे दी है।

Ad

Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में भी रिया रिप्ली एक्शन में दिखीं। रॉक्सेन परेज और जूलिया ने मिलकर इयो स्काई और स्टेफनी वकेर के ऊपर हमला किया था। रिया ने आकर स्काई और स्टेफनी को बचाया। वो काफी गुस्से में लगीं। ऐसा लगता है कि उनका आगे जाकर मुकाबला स्काई के साथ फिर से हो सकता है। इस साल मार्च में इयो ने रिया को हराकर ही टाइटल अपने नाम किया था।

एडम पीयर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने आगामी रॉ को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि रिया रिप्ली का मुकाबला रॉक्सन परेज के साथ होगा। इस मैच में काफी मजा आएगा। साथ ही साथ कुछ स्टार्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर आगे के लिए कुछ नई कहानियां सामने निकल कर आ सकती हैं।

Ad

क्या WWE Raw में रिया रिप्ली को मिलेगी जीत?

रिया रिप्ली का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। कई सालों से वो बेहतरीन काम कर रही हैं। उन्हें कंपनी ने हमेशा पुश भी दिया। ज्यादातर वो टाइटल पिक्चर में ही रही हैं। आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। रेड ब्रांड में उन्हें रॉक्सन परेज से तगड़ी चुनौती मिलेगी। दोनों के बीच अच्छा मैच होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। दोनों बढ़िया मैच देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। रिप्ली को आसानी से जीत नहीं मिलने वाली है। परेज उन्हें कड़ी चुनौती देंगे। पिछले कुछ सालों में परेज ने NXT में एक से बढ़कर एक मुकाबले लड़े हैं। अब वो मेन रोस्टर में भी छाप छोड़ना चाहेंगी। वो भी रिप्ली के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications