WWE के फेमस स्टार ने अपने नए नाम का किया खुलासा, Rhea Ripley को भी भेजा संदेश

WWE
रिंग में जाती हुईं रिया रिप्ली (Photo: WWE.com)

WWE Star Reveals New Name: WWE NXT में रॉक्सेन परेज (Roxanne Perez) बहुत अच्छा काम कर रही हैं। रॉक्सन ने बहुत कम समय में अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है। फैंस को उनका एक्शन अच्छा लगता है। उनके नाम भी बदलाव कर दिया गया है। उन्होंने अपने नया नाम बताते हुए रिया रिप्ली को इस बार खास संदेश दिया है। परेज को अब WWE द्वारा बड़ा पुश दिया जा सकता है।

Ad

WrestleMania 41 में इयो स्काई ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड की थी। इनके बीच तगड़ा मैच हुआ था। अंत में इयो स्काई ने रिप्ली और बियांका को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में बवाल मचा था। रॉक्सेन परेज और जूलिया ने मिलकर इयो स्काई और स्टेफनी वकेर के ऊपर हमला किया था। रिया ने आकर स्काई और स्टेफनी को बचाया।

WWE ने सोशल मीडिया के जरिए रॉक्सन परेज और रिया रिप्ली के बीच Raw में मैच का ऐलान किया। परजे ने इसके बाद अपने नए नाम का खुलासा करते हुए रिप्ली को संदेश भेजा।

Ad

WWE Raw में हो सकता है बड़ा बवाल

रॉक्सन परेज और रिया रिप्ली के बीच मुकाबला बहुत ही तगड़ा होने वाला है। इयो स्काई, जूलिया और स्टेफनी वकेर की दखलअंदाजी भी मैच में दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। ऐसा लगता है कि WWE द्वारा कोई बड़ी योजना बनाई जा रही है। Backlash 2025 का आयोजन 10 मार्च को होने वाला है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसा लगता है कि इस शो में स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हो सकता है। कंपनी ने इस चीज के बीज बो दिए हैं।

रिया रिप्ली ने मार्च में इयो स्काई के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवाई थी। तब से लगातार वो टाइटल दोबारा हासिल करना चाह रही हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल है। रिप्ली अब कंपनी की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त काम किया है। फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। आगे जाकर उनके काम और ज्यादा निखार आएगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications