"WWE में ट्रिपल एच का रिटायरमेंट मैच जरूर होना चाहिए क्योंकि वो हर सम्मान के हकदार हैं"

Enter caption

साल 2021 का पहला रॉ(RAW) का एपिसोड शानदार होने वाला है। लैजेंड्स नाइट एडीशन ये शो होगा। इस शो में WWE के कई दिग्गज शिरकत करेंगे। इस शो के लिए WWE ने पहले से एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया है। ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) अपनी WWE चैंपियनशिप कीथ ली(Keith Lee) के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

WWE दिग्गज ने कही बड़ी बात

RAW लैजेंड नाइट से पहले WWE यूके को दिग्गज रिक फ्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। रिक फ्लेयर ने यहां ट्रिपल एच को लेकर बड़ा बयान दिया। अपने रिलेशन के बारे में रिक फ्लेयर ने बड़ा बयान दिया।

ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया

रिक फ्लेयर ने कहा,

ट्रिपल एच एक ग्रेट वर्कर हैं। उन्होंने काफी मेहनत यहां पहुंचने में की हैं। NXT की ग्रोथ में ट्रिपल एच का बडा़ हाथ है। उन्होंने कई लोगों की मदद की है। यंग सुपरस्टार्स की मदद करके उन्हें मेन रोस्टर में ट्रिपल एच ने मौका दिया है। हर दिन वो लोगों के साथ काम करते हैं। ट्रिपल एच का शेड्यूल भी काफी बिजी है। पुराने दिनों से ही वो ये चीजें करते आ रहे हैं। ट्रिपल एच ने हमेशा कंपनी की ग्रोथ में काम किया है। मैं उनका रिटायरमेंट मैच देखना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनका रिटायरमेंट मैच WWE में होगा। ट्रिपल एच पूरी तरह सम्मान के हकदार हैं। उन्हें सब चीज मिलनी चाहिए।

ट्रिपल एच और रिक फ्लेयर ने WWE में साथ में बहुत काम किया है। दोनों की काफी अच्छी दोस्ती रही है। कई स्टोरीलाइन्स में उन्होंने साथ में काम किया है। आज भी इन दोनों की दोस्ती के चर्चे रहते हैं। रेसलिंग की दुनिया में भी इन दोनों का बहुत बड़ा नाम है। दोनों पूरी तरह अभी एक्टिव है। ट्रिपल एच NXT में काम कर रहे हैं तो वहीं रिक फ्लेयर भी बीच-बीच में आते रहते हैं। रिक फ्लेयर ने ये साफ कह दिया है कि ट्रिपल एच का रिटायरमेंट मैच वो देखना चाहते हैं। वैसे ट्रिपल एच जो काम WWE में किया है वो शायद ही कोई कर पाएगा। वो हर चीज के हकदार है। फैंस भी ये चीज को मानते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 NXT सुपरस्टार्स जो 2021 मेंस Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली एंट्री कर सकते हैं