16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया ट्विटर पर संदेश

Enter caption

WWE का एक ऑइकान जो अभी कंपनी छोड़कर नहीं जाएगा उनका नाम दिग्गज रिक फ्लेयर( Ric Flair) हैं। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने इस महीने की शुरूआत में इस बात को कंफर्म कर दिया था कि उन्होंने WWE के साथ नई डील साइन कर ली है। अब WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने सामने आकर ये बात कर दी और WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद पहला कमेंट दिया है।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार ओटिस बोले...रोमन रेंस की वापसी के बाद वो उन्हें जोर से गले लगा लेंगे

Ad

ये भी पढ़ें-5 बड़ी दुश्मनियां जिसको WWE ने साल 2020 में फिर से दिखाया

पिछले साल WWE के साथ रिक फ्लेयर की डील खत्म हो गई थी

पिछले साल दिसंबर में दो बार के WWE हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर की डील कंपनी के साथ खत्म हो गई थी। हालांकि इस बात में किसी को कोई संदेह नहीं था कि वो दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे या नहीं। क्योंकि सभी को पता था कि वो कॉन्ट्रैक्ट दोबारा साइन करेंगे। अभी हाल ही में कई सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसका फायदा रिक फ्लेयर को मिला और उन्होंने अच्छा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। ट्वीट के जरिए रिक फ्लेयर ने अब इसकी जानकारी दी है।

रिक फ्लेयर के कई सालों से WWE के साथ रिश्ते काफी मजबूत हैं

साल 1992 में जब रिक फ्लेयर ने रॉयल रंबल जीता था तभी से वो हर साल अपना काम बखूबी से यहां निभाते आए है। हालांकि उनकी करियर में सभी चीजें सही नहीं हुई। पिछले साल सितंबर में ये खबर आई थी कि WWE और रिक फ्लेयर के बीच लीगल बैटल चल रहा है। रिक फ्लेयर अभी बैकस्टेज ज्यादा काम करते हैं। रिंग में उनका आना बहुत कम हो गया है। उनकी उम्र भी बहुत हो चुकी है। हालांकि वो कई बार कह चुके हैं कि वो मैच लड़ना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने शरीर पर बनवाया नया टैटू, सामने आई तस्वीर

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications