ब्रॉक लैसनर से मात्र 2 मिनट के अंदर हारने वाले फेमस सुपरस्टार ने WWE से जाने की खबरों पर दिया बयान 

ब्रॉक लैसनर और रिकोश
ब्रॉक लैसनर और रिकोश

पिछले कुछ समय से रिकोशे(Ricochet) का WWE में समय सही नहीं चल रहा है। अफवाहें फिलहाल ये आ रही है कि उनकी जल्द ही WWE से छुट्टी होने वाली है। लेकिन इस WWE सुपरस्टार ने ट्विटर पर इन सब अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि वो आने वाले हफ्तों के लिए काफी उत्सुक हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से लड़ चुके 129 किलो के सुपरस्टार ने बताया कि वो WWE में फ्यूचर में क्या बनना चाहते हैं

Ad

WWE सुपरस्टार रिकोशे को लेकर बड़ी खबर सामने आई

कुछ समय से लगातार ये खबरें आ रही थी कि रिकोशे का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है और वो इसके बाद कंपनी छोड़ देंगे। कुछ ये भी खबरें आई कि वो इस हफ्ते WWE को छोड़ देंगे। लेकिन रिकोशे ने इन सब सवालों के जवाब ट्विटर पर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी और रीट्वीट कर जवाब दिया।

Ad

रिकोशे के इस ट्वीट से कई फैंस खुश जरूर हुए होंगे क्योंकि वो काफी शानदार रेसलर हैं। जब से मेन रोस्टर में उन्होंने कदम रखा है लगातार उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया है। रिंग में काफी अच्छे मूव्स वो इस्तेमाल करते हैं। शुरूआत में उन्हें पुश दिया गया था। लेकिन बाद में रोक दिया गया। इसके बाद लगातार उनकी हार भी हुई। इस वजह से वो निराश भी हुए।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

रिकोशे के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हालांकि अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई। रिकोशे के इस ट्वीट के बाद रेट्रीब्यूशन ने भी मौका नहीं छोड़ा और जवाब दिया।

Ad

रिकोशे और रेट्रीब्यूशन की फ्यूड RAW में लगभग खत्म हो गई है। रिकोशे को कई बार हार का सामना करना पड़ा था। टी-बार ने सिंगल मैच में जेवियर वुड्स को हराया था। आगे आने वाले समय में फिर से ये स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। रिकोशे का फ्यूचर अभी WWE में क्या होगा इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है। क्योंकि रिकोशे का परफॉर्मेंस हमेशा अच्छा रहा है लेकिन उनके पुश को एकदम से रोक दिया गया।

रिंग में रिकोशे ने ब्रॉक लैसनर को भी टक्कर दी है। ब्रॉक लैसनर से हर कोई सुपरस्टार नहीं लड़ सकता है। WWE जिसे पुश देना चाहता है उनका मुकाबला लैसनर से कराता है। लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि रिकोशे को पुश नहीं मिलने वाला है। वो मिड कार्ड में ही परफॉर्म करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications