कोरोना का असर WWE के ऊपर भी पड़ा है। अप्रैल के बाद से WWE ने कई लोगों को कंपनी से निकाल दिया है। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। लंबे समय से WWE रिंग एनाउंसर रहे टॉनी चीमेल को कंपनी ने रिलीज कर दिया है। यह भी पढ़ें: WWE में द अंडरटेकर के 3 ऐसे बेकार मैच जिनकी काफी आलोचना हुई और उन्हें नहीं लड़ने चाहिए थेWWE ने दिया बड़ा झटकाPWInsider की रिपोर्ट के अनुसार टॉनी चीमेल के अलावा कई अन्य कर्मचारियों को भी WWE से निकाल दिया गया है। चीमेल के अलावा डैरेक कॉसेलमैन को भी निकाल दिया गया है। इस बार भी WWE की लिस्ट लंबी है और इसमें ये दोनों भी शामिल है।a great honor to announce edge and Christian last night. I thought I did a suuuuuuuuuuper job— Tony Chimel (@TonyChimelWWE) February 22, 2016टॉनी चीमेल ने WWE में 1989 से एनाउंसर का काम शुरू किया था।इससे पहले टैक्नीशियल के तौर पर वो आए थे। इसके बाद उन्हें प्रमोट किया गया था। वो स्मैकडाउन ब्रांड के फुल टाइम एनाउंसर नियुक्त किए गए। द वॉइस ऑफ स्मैकडाउन के नाम से उन्हें जाना जाता है। बाद में जस्टिन रॉबर्ट ने उनकी जगह ली। ऐज का शानदार नाम लेने के लिए वो सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। ऐज और क्रिश्यिचन के सैगमेंट में हमेशा वो नजर आते थे। WWE नेटवर्क पर प्रसारित शो में भी नजर आए। यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स - 7 सुपरस्टार्स ने चैंपियन बनकर चौंकाया, 40 साल के दिग्गज को लगा बहुत बड़ा झटकासाल 2017 में ऐज को हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई थी। इस दौरान भी टॉनी नजर आए। टॉनी ने ही ऐज का नाम लिया था। फिलहाल एनाउंसर ड्यूटी करने के बाद बैकस्टेज प्रोड्यूसर की भूमिका वो निभा रहे थे। WWE फैंस को ये बात सुनकर बहुत बुरा लगा है क्योंकि टॉनी काफी पहले से WWE में रहे हैं। टॉनी को आज भी फैंस बहुत प्यार करते हैं। उनकी आवाज फैंस के कानों में गूंजती है। कोरोना की वजह से WWE का बजट पूरी तरह खराब हो गया है। काफी नुकसान कंपनी को हुआ है। इसका संकेत WWE ने अप्रैल में ही दे दिया है। करीब 50 से ज्यादा सुपरस्टार्स को कंपनी अभी तक निकाल चुकी हैं। इसमें बैकस्टेज कर्मचारी भी शामिल है। आगे आने वाले समय में और भी कई बड़े सुपरस्टार्स को बाहर निकाला जा सकता है। हाल ही में रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि इस चीज के लिए लिस्ट तैयार की जा रही है।ये भी पढ़ें: WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 में रोमन रेंस को मिल सकता है नया प्रतिद्वंदी