रोमन रेंस WWE के सबसे चहेते और मशहूर रैसलर्स में से एक हैं। हाल ही में WWE सुपरस्टार शेक-अप के तहत रोमन रेंस को रॉ से स्मैकडाउन में भेज दिया गया। रोमन वर्तमान समय में इलायस और शेन मैकमैहन से लड़ाई करते हुए नज़र आ रहे हैं।
रोमन रेंस मनी इन द बैंक पे-पर-व्यू में इलायस से मुकाबला करते हुए नज़र आने वाले हैं। रोमन रेंस ने हाल ही में अपनी ट्विटर हैंडल पर ये सूचना दी कि वह अगले हफ्ते में रॉ में नज़र आएंगे। रोमन ने अपने फैंस को सम्बोधित करते हुए बताया, "मैं स्मैकडाउन लाइव में वापसी कर चुका हूँ लेकिन रॉ में अभी भी मेरा कुछ काम बाकी है इसलिए मैं आप सभी को सोमवार को मिलता हूँ।"
ये भी पढ़ें: WWE Money in The Bank के 3 सबसे बेकार विजेता और 3 सबसे अच्छे
WWE ने रोमन रेंस के इस प्लान की धज्जियाँ उड़ा दी। WWE ने रोमन रेंस के ट्वीट का जवाब देते हुए उनके इस प्लान को फ़ेल कर दिया। WWE ने अपने जवाब में लिखा, "WWE ऑफिशियल्स को ये पता लगा है कि रोमन रेंस अगले हफ्ते रॉ पर नज़र आने की इच्छा जता रहे हैं लेकिन रोमन रेंस अब एक स्मैकडाउन रैसलर हैं और उनकी ब्लू ब्रांड शो की तरफ कुछ जिम्मेदारी है, जो उन्हें पूरी करनी है। इसलिए वह अगले हफ्ते रॉ में नज़र नहीं आएंगे।"
![Source Roman Reigns Twitter](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2350b-15569905846007-800.jpg 1920w)
WWE को व्यूवरशिप के मोर्चे पर लगातार निराशा हाथ लग रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले रॉ की व्यूवरशिप सबसे न्यूनतम 2.158 मिलियन दर्शक ही रही है। भले ही रोमन रेंस के प्लान पर WWE ने पानी फेर दिया हो लेकिन व्यूवरशिप को बढ़ाने के लिए WWE उन्हें रॉ में ला सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं