रोमन रेंस को अपने WWE करियर में काफी ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने WWE में लगभग हर एक चैंपियनशिप जीती है। साथ ही वो रॉयल रंबल मैच में भी जीत हासिल कर चुके हैं। वो लगातार 4 बार रेसलमेनिया को मेन इवेंट करने में भी सफल रहे हैं। इसके अलावा उन्हें कई सारे दिग्गज और बड़े स्टार्स पर जीत भी मिली है।इससे पता चलता है कि रोमन रेंस सही मायने में WWE में सफल रहे हैं और वो कंपनी के सबसे मुख्य स्टार है। द बिग डॉग को सिंगल्स स्टार के रूप में काफी कम मौकों पर फैंस की ओर से अच्छा रिएक्शन मिला है। कई मौकों पर रोमन रेंस को बू का ही सामना करना पड़ा है।A steel chair has come into play for The #Undertaker and @WWERomanReigns... #WrestleMania pic.twitter.com/g3T8WP76qQ— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 3, 2017ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो 'हील' रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैंद बिग डॉग के करियर में कई सारी यादगार जीत आयी है। कुछ मौकों पर रोमन रेंस को अच्छा रिएक्शन मिला है वहीं कुछ महत्वपूर्ण जीत पर रोमन को बू का सामना भी करना पड़ा है। इसलिए हम बात करने वाले हैं रोमन रेंस के बड़े करियर की 3 सबसे अच्छी और यादगार जीत के बारे में, जब फैंस की और से उन्हें बू का सामना करना पड़ा।3- जब रोमन रेंस ने WWE रेसलमेनिया में द अंडरटेकर को पराजित कियाRoman Reigns defeats The Undertaker! #Wrestlemania pic.twitter.com/xXg0gbxhNP— theScore (@theScore) April 3, 2017रोमन रेंस और द अंडरटेकर के बीच रेसलमेनिया 33 में मैच देखने को मिला था। इस शानदार नो होल्ड्स बार्ड मैच में रोमन रेंस ने सबको चौंकाया था। द बिग डॉग को यहां जीत मिली थी और वो द अंडरटेकर को रेसलमेनिया पर हराने वाले दूसरे सुपरस्टार बने थे। हर एक फैन टेकर की इस हार से काफी ज्यादा शॉक था।किसी ने नहीं सोचा था कि रोमन रेंस को रेसलमेनिया में बड़ी जीत मिलेगी और इस वजह से फैंस नाराज थे। द फिनोम को रेसलमेनिया में हारते हुए देखकर फैंस काफी निराश नजर आए। इस दौरान उन्हें जबरदस्त बू मिली। साथ ही रॉ के अगले एपिसोड में रोमन रेंस को इतिहास की सबसे तगड़ी बू का सामना करना पड़ा।ये भी पढ़ें:- 3 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में अपने दोस्तों ने धोखा दिया