रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। इस साल रेसलमेनिया में रोमन रेंस मौजूद नहीं थे और महीनों बाद उन्होंने समरस्लैम में अपनी वापसी की थी। द बिग डॉग की इस वापसी के साथ उनके गिमिक में भी बदलाव नजर आया। रोमन रेंस रिटर्न के बाद हील बन गए और उन्होंने द फीन्ड सहित ब्रॉन स्ट्रोमैन पर बुरी तरह हमला किया।इसके बाद अगले ही पीपीवी में रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। अबतक रोमन रेंस काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं और वो हील वाले गिमिक से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में भी सफल रहे हैं। WWE इस समय रोमन रेंस को ताकतवर दिखा रहा है और इस वजह से वो हर एक सुपरस्टार पर भारी पड़ रहे हैं।"This is my yard. This is my island. This is my ring. This is MY WWE."'Nuff said. #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/WzMuJHEkb3— WWE (@WWE) September 19, 2020लग रहा है कि शायद कोई भी WWE सुपरस्टार्स उन्हें हराकर यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बन पाएगा। इसके बावजूद WWE में कुछ ही ऐसे रेसलर्स है जो असल में द बिग डॉग को हराने की ताकत रखते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो 'हील' रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैं।3- WWE स्टार द फीन्डTHE FIEND WINS THE UNIVERSAL CHAMPIONSHIP BUT ROMAN REIGNS RETURNS TO CLEAN HOUSE!!! REIGNS IS BACK!! #SummerSlam pic.twitter.com/YifgWXBGrv— GiveMeSport WWE & Wrestling (@GMS_WWE) August 24, 2020रोमन रेंस के अलावा इस समय SmackDown में सिर्फ द फीन्ड ही एक ऐसे सुपरस्टार है, जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। फीन्ड को WWE काफी ज्यादा ताकतवर दिखाता है। साथ ही वो पिछले एक साल में दो अलग-अलग मौकों पर यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके हैं।इससे पता चलता है कि WWE को उनपर काफी भरोसा है। द फीन्ड को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रीमैच नहीं मिला है। साथ ही पेबैक में रोमन रेंस ने फीन्ड नहीं बल्कि स्ट्रोमैन को पिन किया था। SmackDown के वर्तमान रोस्टर पर सिर्फ फीन्ड ही हील रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैं।ये भी पढ़ें:- 5 तरीकों से रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े विलन बन जाएंगे