रोमन रेंस के WWE में 5 सबसे हैरान करने वाले पल

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार है। 2012 में उन्होंने अपने WWE करियर की शुरुआत की थी। 201 में उन्होंने सिंगल्स स्टार के रूप में काम करना शुरू किया और उन्हें कंपनी की ओर से अच्छा पुश दिया गया। इसके बाद वो रॉयल रंबल जीते और रेसलमेनिया जैसे बड़े स्टेज पर मेन इवेंट भी किया।

इसके साथ ही वो लगातार 4 बार रेसलमेनिया के मेन इवेंट में रहे और इस दौरान उन्होंने WWE की लगभग हर बड़ी चैंपियनशिप पर कब्जा किया। WWE ने उन्हें जॉन सीना की तरह पुश देने की कोशिश की और वो इसमें सफल रहे क्योंकि द बिग डॉग ने टॉप स्टार के रूप में बिल्कुल निराश नहीं किया।

फैंस से जरूर उन्हें खराब रिएक्शन मिलता रहा था लेकिन अब वो हील बन चुके हैं। रोमन रेंस ने अपने पुरे WWE करियर में कई सारी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। साथ ही उनके कुछ शॉकिंग पल भी देखने को मिले हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE में रोमन रेंस के 5 हैरान कर देने वाले पल के बारे में।

5- WWE रेसलमेनिया में रोमन रेंस का स्टेफनी मैकमैहन को स्पीयर लगाना

रोमन रेंस और ट्रिपल एच के बीच रेसलमेनिया 32 में मैच देखने को मिला था। रॉयल रंबल में ट्रिपल एच ने WWE टाइटल पर कब्जा कर लिया था और रोमन रेंस अपने टाइटल को वापस लेने के लिए द गेम के खिलाफ उतरे थे।

ये मैच WWE ने मेन इवेंट में बुक किया था और ट्रिपल एच के साथ स्टेफनी मैकमैहन भी रिंगसाइड पर मौजूद थी। मैच में एक पल आया जहां रोमन रेंस असल में ट्रिपल एच को स्पीयर लगाने वाले थे लेकिन द गेम हट गए। इस वजह से रेंस ने स्टेफनी पर स्पीयर लगा दिया। ये एक शॉकिंग पल साबित हुआ था।

ये भी पढ़ें:- 2 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जो वायट फैमिली का हिस्सा रहे हैं

4- रोमन रेंस का विंस मैकमैहन पर हमला करना

रोमन रेंस और शेमस के बीच 2015 में दुश्मनी देखने को मिली थी। इस दौरान विंस मैकमैहन भी स्टोरीलाइन में शामिल हो गए थे। वो शेमस की मदद कर रहे थे।

शेमस के खिलाफ रॉ के एक एपिसोड में रोमन रेंस ने इंटरफेयर करने वाले विंस मैकमैहन पर सुपरमैन पंच लगा दिया था। ये एक शॉकिंग पल था। हाल में ड्राफ्ट के दौरान भी स्मैकडाउन में आने के बाद उन्होंने मैकमैहन पर सुपरमैन पंच लगाया था।

3- रोमन रेंस का यूनिवर्सल टाइटल को छोड़ना

रोमन रेंस ने 2018 में आखिर लंबे इंतजार के बाद समरस्लैम में यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। कुछ टाइटल डिफेंस के बाद रॉ के एपिसोड में एक शॉकिंग चीज़ देखने को मिली।

रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया की वजह से यूनिवर्सल टाइटल छोड़ दिया था। ये उनके करियर का सबसे भावुक और चौंकाने वाला पल था क्योंकि किसी ने ऐसा नहीं सोचा था।

ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो 'हील' रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद WWE में हो सकती हैं

2- रोमन रेंस का स्टील केज तोड़ना

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच रेसलमेनिया 34 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में लैसनर को जीत मिली थी और WWE ने बाद में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में रीमैच तय किया था।

इस बार रोमन और लैसनर का मुकाबला स्टील केज के अंदर हो रहा था। इस दौरान रोमन रेंस ने स्टील केज के करीब खड़े ब्रॉक लैसनर पर स्पीयर लगा दिया था। घातक स्पीयर की वजह से केज टूट गया था और दोनों स्टार्स बाहर आ गए थे। किसी ने ऐसा कुछ नहीं सोचा होगा।

1- रोमन रेंस और पॉल हेमन का साथ आना

रोमन रेंस अपने सिंगल्स करियर के समय बेबीफेस रहे थे और उन्होंने हीरो की तरह काम किये थे। पॉल हेमन एक हील मैनेजर है। साथ ही रोमन रेंस के साथ पहले उनका इतिहास रह चुका है।

ऐसे में किसी ने नहीं सोचा था कि कभी भी रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ आ पाएंगे। समरस्लैम में द बिग डॉग की वापसी हुई और इसके बाद वो पॉल हेमन के साथ नजर आए।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े मैच जो WWE को Clash Of Champions में बुक करना चाहिए

Quick Links