WWE में फैक्शन्स का काफी ज्यादा महत्व है। फैक्शन्स से स्टोरीलाइन को देखने का नजरिया बदल जाता है और बेबीफेस सुपरस्टार को भी इससे फायदा मिलता है। WWE इतिहास में कई सारी फैक्शन्स रही है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाम कमाया है।
nWo, एवोल्यूशन, द शील्ड, फोर होर्समैन, DX सहित अन्य फैक्शन्स ने WWE को प्रसिद्ध बनाने में काफी ज्यादा मदद की है। इस दौरान एक ऐसी फैक्शन भी रही है, जो काफी डरावनी थी और उसने सालों तक WWE में खौफ बनाए रखा। दरअसल, हम वायट फैमिली की बात कर रहे हैं। वायट फैमिली WWE इतिहास की सबसे खतरनाक फैक्शन रही है।
ब्रे वायट के इस ग्रुप में मुख्य रूप से ब्रॉन स्ट्रोमैन, एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर मौजूद थे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी स्टार्स रहे हैं जो वायट फैमिली में शामिल हुए हैं लेकिन काफी कम फैंस को इस बारे में पता होगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं 2 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स के बारे में जो एक समय पर वायट फैमिली का हिस्सा रह चुके हैं।
2- डेनियल ब्रायन ने WWE की सबसे खतरनाक फैक्शन को जॉइन किया था
2013-14 में वायट फैमिली की दुश्मनी डेनियल ब्रायन के साथ शुरू हुई थी। इस दौरान वायट फैमिली ने ब्रायन को एक हैंडीकैप मैच में हराया था। इसके बाद स्टोरीलाइन आगे बढ़ी और ब्रायन का सामना वायट से हुआ।
मैच में हार्पर की इंटरफेरेंस देखने को मिली और इसके बाद उन्होंने ब्रायन पर बुरी तरह हमला किया। साथ ही उन्होंने डेनियल को अपने साथ ग्रुप में जोड़ने की कोशिश की और काफी ज्यादा मार खाने के बाद मजबूरन वो वायट फैमिली में शामिल हो गए। कुछ समय तक वो इसी ग्रुप का हिस्सा रहे और फिर उन्होंने वायट को धोखा दे दिया। इसके बाद जॉन सीना और शेमस ने डेनियल ब्रायन की मदद की और दोनों ग्रुप्स के बीच मुकाबले देखने को मिले। ब्रायन की इस ग्रुप में एंट्री यादगार रही थी।
ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो ब्रॉक लैसनर WWE से जाने के बाद कर सकते हैं