ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। 2012 में द बीस्ट ने बड़ी वापसी की थी और इसके बाद से वो WWE में नजर आ रहे हैं। उन्होंने WWE में कई सारे दिग्गजों को हराया है और कंपनी की हर बड़ी चैंपियनशिप को जीता है। WWE में उनके जैसा अनोखा और ताकतवर सुपरस्टार कोई नहीं है।साल 2020 WWE के लिए खराब रहा है और हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आयी है। खबरें सामने आयी है कि ब्रॉक लैसनर अब WWE का हिस्सा नहीं रहे हैं। PWInsider ने शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया था कि द बीस्ट आधिकारिक रूप से WWE का हिस्सा नहीं है और अब वो फ्री एजेंट बन चुके हैं।I guarantee all the Anti-WWE wrestling fans would go absolutely insane if Brock Lesnar showed up in AEW. pic.twitter.com/yVpiNvWxQB— TWC - #BigDaddyCiampa (@TheWrestlingCov) August 31, 2020ब्रॉक लैसनर अंतिम बार रेसलमेनिया 36 के दौरान नजर आए थे और इसके बाद से वो गायब है। साथ ही WWE ने अपनी ऑनलाइन शॉप पर से ब्रॉक लैसनर से जुडी हुई सारी चीज़ों को हटा दिया। ब्रॉक के मैनेजर पॉल हेमन भी अब रोमन रेंस के साथ नजर आ रहे हैं। इन सब चीज़ों से पता चल रहा है कि द बीस्ट WWE का हिस्सा नहीं रहे हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ों के बारे में जो द बीस्ट WWE से जाने के बाद कर सकते हैं।5- ब्रॉक लैसनर WWE से जाने के बाद फ्रीलांसर की तरह काम करेंCould we ever see Brock Lesnar in a @AEWrestling Ring? pic.twitter.com/lA7LWQSiuH— David LaGreca (@davidlagreca1) September 1, 2020ब्रॉक लैसनर WWE से जा चुके हैं। ऐसे में वो अन्य प्रमोशन्स के साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। द बीस्ट NJPW और AEW समेत अन्य प्रमोशन्स के लिए लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।ब्रॉक लैसनर रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा नाम रहे हैं। इस वजह से अपने प्रमोशन को चर्चा का विषय बनाने के लिए वो लैसनर को मैच लड़ने के लिए बुला सकते हैं।ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को झटका, WWE ने उनके पेज और मर्चेंडाइज को हटाकर सभी को चौंकाया