ब्रॉक लैसनर को झटका, WWE ने उनके पेज और मर्चेंडाइज को हटाकर सभी को चौंकाया

WWE ने ब्रॉक लैसनर को बड़ा झटका दिया है। WWE ने कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, WWE शॉप और WWE यूरोशॉप से ब्रॉक लैसनर के मर्चेंडाइज को पूरी तरह हटा दिया है। यहां तक की इस पेज को ही कंपनी ने हटा दिया है। ये बहुत बुरी खबर ब्रॉक लैसनर के लिए सामने आई है। WWE में ब्रॉक लैसनर की मर्चेंडाइज सबसे ज्यादा है। और उसको ही अब हटा दिया गया है। यानि की ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर भी अब WWE में सुरक्षित नहीं है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो 10 साल के लिए साइन किए गए और 2 जो 15 साल से ज्यादा

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को झटका

Enter caption

पिछले हफ्ते 11 चीजें ब्रॉक लैसनर की WWE शॉप और यूरोशॉप में थी। लेकिन अब इस लिंक में क्लिक करने पर कोई भी रिजल्ट सामने नहीं आ रहा है। देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर की मर्चेडाइज का पेज ही अब गायब कर दिया गया है। WWE द्वारा ऐसा क्यों किया गया इसके बारे में कुछ पता नहीं है।

Ad

WWE रेसलमेनिया 36 के बाद से अभी तक ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए है। रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला मैकइंटायर के साथ हुआ था। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मैकइंटायर ने इस मैच में लैसनर को हरा दिया। सभी को पता है कि ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन हैं लेकिन वो अब स्मैकडाउन में रोमन रेंस के साथ आ गए है। कंपनी की वेबसाइट में ब्रॉक लैसनर का नाम एक्टिव सुपरस्टार की लिस्ट में आता है। लेकिन अब बड़ा झटका कंपनी ने लैसनर को दे दिया है।

वैसे भी पॉल हेमन के नाम रहने से ब्रॉक लैसनर को काफी दिक्कत आने वाली है। लगभग ये बात साफ हो चुकी हैं कि अब पॉल हेमन, रोमन रेंस के साथ नजर आएंगे। ऐसे में फिलहाल ब्रॉक लैसनर की वापसी संभव नहीं है। हो सकता है कि वो अब कुछ साल तक WWE में नजर ही नहीं आएंगे। क्योंकि बिना पॉल हेमन के वो आगे नहीं बढ़ सकते है। WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम हैं। विंस मैकमैहन भी ब्रॉक लैसनर के ऊपर बहुत भरोसा करते हैं। जब भी व्यूअरशिप को बढ़ाना होता था तो विंस मैकमैहन हमेशा लैसनर को वापस लाते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि ब्रॉक लैसनर का WWE फ्यूचर क्या होता है। फिलहाल इस साल तो उनकी वापसी संभव नहीं लग रही है।

ये भी पढ़ें:- 6 फुट 3 इंच के दिग्गज सुपरस्टार का बड़ा कारनामा, 14 साल बाद WWE की अहम चैंपियनशिप को जीता

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications