Roman Reigns का दिल दुखाने वाला ऐलान, WWE लॉकर रूम से हुई 'छुट्टी', खुद की सच्चाई स्वीकार

WWE
रोमन रेंस ने दिया चौंकाने वाला बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Admits Heartbreaking Reality: पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक दिल दहला देने वाली सच्चाई को स्वीकार किया है। वो अब लॉकर रूम का हिस्सा नहीं हैं। रेंस ने खुद इस बारे में फैंस को बताया है। शायद ये बात सुनकर सभी चौंक जाएंगे। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में खबर सामने आई कि रोमन WWE से अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। इस खबर के बाद WWE यूनिवर्स की चिंता उनके लिए बढ़ गई है।

Ad

पिछले पांच साल रोमन रेंस के लिए WWE में शानदार रहे हैं। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ काम किया है। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने दिग्गजों को धूल चटाई। पिछले साल SummerSlam में वापसी के बाद से भी रोमन ने कंपनी में शानदार काम किया है। सोलो सिकोआ को हराकर उन्होंने ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला वापस ली। हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने अपना जलवा दिखाया।

रोमन रेंस ने कुछ समय पहले No Contest Wrestling पॉडकास्ट को अपना इंटरव्यू दिया था। रेंस ने वहां पर स्वीकार किया कि अब उन्हें अन्य स्टार्स के साथ लॉकर रूम में नहीं रहने का बहुत अफसोस है। रेंस ने कहा कि उन्होंने बिजनेस को चुना है। रेंस के अनुसार,

मुझे लॉकर रूम में रहने की याद आती है। मुझे स्टार्स के साथ दोस्ती और खास रिलेशन की याद आती है। लेकिन मुझे आगे बढ़ना था। अब सुपरस्टार बनने या लड़कों में से किसी एक को चुनने का समय आ गया है। मैंने बिजनेस चुना। हालांकि, मुझे वहां पर रहने, पूरे लॉकर रूम को गाइड करने और लीडर बनने की याद आती है।

youtube-cover
Ad

WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस ने किया था अच्छा प्रदर्शन

Royal Rumble 2025 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने 16वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्होंने आते ही बहुत जल्द चार सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर दिया था। हालांकि, बाद में सीएम पंक ने उन्हें और सैथ रॉलिंस को साथ में रिंग से बाहर का रास्ता दिखाया था। रॉलिंस ने फिर अपना गुस्सा रोमन के ऊपर निकाला। उन्होंने रोमन की बुरी हालत कर दी थी। फिलहाल देखना होगा कि WWE में उनकी वापसी कब हो पाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications