WWE में 2023 में Roman Reigns द्वारा लड़े गए सभी मैचों की लिस्ट और उनके नतीजों पर नज़र

roman reigns 2023 all matches and results
रोमन रेंस के 2023 में सभी मैच और उनके नतीजों पर नज़र

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए साल 2023 उतार-चढ़ाव भरा रहा है क्योंकि एक तरफ वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने में सफल रहे हैं। मगर कई रेसलर्स एक-एक कर उनका साथ छोड़ते गए हैं। रोमन ने साल 2023 में अभी तक 6 मैच लड़े हैं, जिनमें उन्हें 4 में जीत और 2 में हार झेलनी पड़ी है। इस आर्टिकल में हम आपको Roman Reigns द्वारा लड़े गए सभी मैच और उनके नतीजों के बारे में बताने वाले हैं।

Ad

WWE में 2023 में हुए Roman Reigns के सभी मैचों पर एक नज़र:

youtube-cover
Ad

-Royal Rumble 2023 में Roman Reigns ने केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया। मगर मैच के बाद द उसोज़ और सोलो सिकोआ भी बाहर आए और उन्होंने रोमन के साथ मिलकर ओवेंस को बुरी तरह पीटा। जब रोमन ने ज़ेन के हाथों में स्टील चेयर देकर ओवेंस पर अटैक करने के लिए कहा तो पूर्व आईसी चैंपियन ने ओवेंस के बजाय ट्राइबल चीफ पर अटैक कर दिया था। इसके बाद द ब्लडलाइन मेंबर्स ने ज़ेन को भी बुरी तरह पीटा, वहीं जे उसो बैकस्टेज लौट गए थे।

-Elimination Chamber 2023 में सैमी ज़ेन ने ट्राइबल चीफ को उनके टाइटल के लिए चैलेंज किया। मैच के दौरान रेफरी के डाउन होने के बाद जिमी उसो ने रोमन की मदद का प्रयास किया, लेकिन ज़ेन ने हार नहीं मानी। वहीं जब रोमन ने स्टील चेयर से ज़ेन पर हमला करना चाहा, तभी जे उसो बीच में आ गए। रेंस ने बुरी तरह ज़ेन को पीटने के बाद पिन के जरिए मैच जीता। मुकाबले के समाप्त होने के बाद केविन ओवेंस ने सैमी ज़ेन के बचाव में एंट्री ली थी।

-WrestleMania 39 में Roman Reigns को 2023 मेंस Royal Rumble विजेता कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। मैच के दौरान द उसोज़ ने इंटरफेयर किया, लेकिन सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने उनपर अटैक कर दिया था। मैच का अंत तब हुआ जब पॉल हेमन ने रेफरी का ध्यान भटकाया, वहीं सोलो सिकोआ ने रोड्स पर समोअन स्पाइक लगा दिया था और मौके का फायदा उठाकर रोमन ने स्पीयर लगाने के बाद कोडी को पिन करते हुए मैच जीता

youtube-cover
Ad

-द उसोज़ के WrestleMania 39 में चैंपियनशिप हारने और उसके बाद दोबारा चैंपियनशिप जीतने की नाकाम कोशिश के बाद Night of Champions 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने मिलकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। मैच के दौरान द उसोज़ ने इंटरफेयर किया, लेकिन वो गलती से सिकोआ को सुपरकिक लगा बैठे। दूसरी ओर बेबीफेस टीम ने मौके का फायदा उठाकर सिकोआ को पिन करते हुए जीत दर्ज की थी।

-Money in the Bank 2023 तक द उसोज़, रोमन रेंस का साथ छोड़ चुके थे। उस इवेंट में हुए द ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच में द उसोज़ और रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का आमना-सामना हुआ। मैच में जे उसो ने रेफरी की नज़रों से बचते हुए ट्राइबल चीफ को लो-ब्लो लगाया। वहीं अंत में जे उसो ने फ्रॉग स्प्लैश लगाने के बाद रोमन की 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक का अंत किया था।

youtube-cover

-SummerSlam 2023 में जे उसो ने Roman Reigns को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उनके टाइटल के अलावा ट्राइबल चीफ पद के लिए भी चैलेंज किया। मैच में सोलो सिकोआ का इंटरफेरेंस हुआ, मगर अंतिम क्षणों में जिमी उसो ने वापसी करते हुए अपने भाई जे उसो को धोखा दिया और रोमन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications