Roman Reigns And Paul Heyman Spotted Together: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक रोमन रेंस (Roman Reigns) रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में काफी उथल-पुथल मच गई है। मेनिया के बाद से पॉल हेमन (Paul Heyman) और रोमन की कोई तस्वीर सामने नहीं आई और ना ही दोनों की मुलाकात हुई। हेमन ने तो ये तक कहा है कि उनकी रेंस से बात नहीं होती है। अब दोनों की साथ में एक तस्वीर सामने आ गई है। पिछले सप्ताह रोमन रेंस के पिता सिका अनोआ'ई का निधन हो गया था। रेंस को हाल ही में अपने पिता की मेमोरियल सर्विस में परिवार के कुछ बड़े नामों के साथ देखा गया था। पॉल हेमन, रिकिशी, द रॉक की मां, रोमन रेंस और अनोआ'ई परिवार के अन्य सदस्य इसमें शामिल थे। अनोआ'ई परिवार के यंग सदस्य ने इस आयोजन की कुछ तस्वीरें शेयर की। पॉल और रेंस भी इन तस्वीरों में दिख रहे हैं। उन्होंने एक खास संदेश देते हुए लिखा,अंकल के लिए सभा काफी दिल छू देने वाली थी। कई लोगों ने अपने विचार और यादें शेयर कीं। सभी को अपनी भावनाएं प्रकट करने का मौका मिला। हम फैमिली के रूप में एक साथ कुछ समय बिताने के लिए भी एकत्रित हुए थे। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और पॉल हेमन एक साथ पहली बार दिखे हैं। इन तस्वीरों को देखकर जरूर फैंस भी खुश होंगे। वैसे हेमन के साथ पिछले हफ्ते SmackDown में क्या हुआ था वो सभी को पता होगा। ब्लडलाइन को अब पूरी तरह सोलो सिकोआ कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले हफ्ते पॉल हेमन के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। सिकोआ अब पूरी तरह अपने आपको ट्राइबल चीफ मान चुके हैं।WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने किया बड़ा ऐलानSmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में सिकोआ ने साफ कर दिया है कि अब ट्राइबल चीफ रोमन नहीं बल्कि वो हैं। साथ ही साथ सिकोआ ने रेंस को चुनौती भी पेश कर दी है। यहां से अब साफ लग रहा है कि रेंस और सिकोआ की राइवलरी आगे देखने को मिलेगी। फिलहाल फैंस अब रोमन की रिंग में वापसी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। देखना होगा कि वो कब रिंग में वापस आकर बवाल मचाएंगे। View this post on Instagram Instagram Post