WWE में Roman Reigns ने अगले ट्राइबल चीफ का ऐलान करने के बाद तोड़ी चुप्पी, जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए जीता सभी का दिल

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE SmackDown में Roman Reigns ने क्या किया?

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी ने प्रोग्रामिंग में दिलचस्पी को बढ़ा दिया है। रेंस ने शो में आकर द ब्लडलाइन (The Bloodline) के भविष्य से जुड़ा एक बहुत बड़ा ऐलान किया था।

Ad

रोमन रेंस SmackDown में आने से पहले आखिरी बार Crown Jewel 2023 में एलए नाइट के खिलाफ दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने अपने ग्रुप द ब्लडलाइन की मदद से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। फिलहाल रोमन के ग्रुप में जिमी उसो, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन हैं। पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ ही एक ऐसे मेंबर है जो ट्राइबल चीफ के लिए पूर्ण रूप से वफादार हैं। उन्होंने Clash at the Castle 2022 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद से वो हमेशा ही रोमन के साथ हर परिस्थिति में नज़र आए हैं।

हालिया SmackDown के एपिसोड में Roman Reigns की वापसी बहुत जबरदस्त थी। शो की शुरुआत में हुए सैगमेंट में रोमन के साथ उनका ग्रुप द ब्लडलाइन भी मौजूद था। रोमन ने ब्लडलाइन के भविष्य पर बात करते हुए ऐलान किया कि उनके बाद सोलो सिकोआ "अगले ट्राइबल चीफ" होंगे। इस ऐलान से जिमी उसो खास खुश नहीं दिखे। शो के बाद Roman Reigns ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक दिलचस्प पोस्ट को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने शो में सोलो सिकोआ को गले लगाने वाली फोटो को शेयर किया और "Next in line" का जबरदस्त कैप्शन दिया। उन्होंने इस पोस्ट से जरूर सभी का दिल जीता।

Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट में Roman Reigns ने क्या किया?

WWE SmackDown के हालिया एपिसोड के मेन इवेंट में जिमी उसो का मुकाबला रैंडी ऑर्टन से हुआ था। वाइपर ने जिमी को RKO लगाकर जीत दर्ज की थी। मैच के बाद ब्लडलाइन मेंबर्स, एलए नाइट और रैंडी ऑर्टन के बीच जबरदस्त बवाल देखने मिला था। ब्लडलाइन ने नंबर्स में ज्यादा होने का फायदा उठाया और नाइट और रैंडी को धराशाई कर दिया था।

शो के अंतिम मोमेंट्स में एजे स्टाइल्स ने वापसी की और आकर Roman Reigns पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया जिसके कारण ब्लडलाइन मेंबर्स पीछे हटने पर मजबूर हो गए। शो का सबसे चौंकाने वाला मोमेंट तब आया जब स्टाइल्स ने नाइट पर हमला किया। स्टाइल्स के एक्शन ने रैंडी को भी हैरान कर दिया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications