WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को दिग्गज सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। उनके बीच WrestleMania 38 में यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिलेगा। द बीस्ट ने 2002 में अपना डेब्यू किया था और वो बाद में WWE छोड़कर चले गए। इसके बाद 2012 में उनकी वापसी हुई और फिर लैसनर WWE का सबसे अहम हिस्सा बन गए। दूसरी ओर रोमन रेंस ने 2012 में द शील्ड के सदस्य रूप में डेब्यू किया था।WWE is reportedly considering another Roman Reigns vs. Brock Lesnar match down the road.Reigns vs. Lesnar is still on the table for an upcoming WrestleMania event.(via @WONF4W) pic.twitter.com/kUzXhRNVpl— Squared Circle Reports (@SqCReports) February 5, 2021वो बाद में सिंगल्स सुपरस्टार बनने में सफल रहे है। उन्होंने कई मौकों पर वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 38 में पहली बार मैच नहीं हो रहा है। इसके पहले भी उन्होंने कई बार रिंग में साथ काम भी किया है। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस रिंग में 7 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच हुए सभी मुकाबलों और उनके नतीजों पर एक नजर डालने वाले हैं।(नोट: इस लिस्ट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के सिंगल्स और मल्टी-पर्सन मैच शामिल है। Royal Rumble मैचों को नहीं गिना गया है।)- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर vs सैथ रॉलिंस (WWE WrestleMania 31).@WWERollins "I tried to make sure WrestleMania 31 was the Seth Rollins' WrestleMania'' http://t.co/QYvD4rcJmY @WWEUK pic.twitter.com/w7BpVNEGWc— Neil Docking (@NeilDocking) April 13, 2015रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच में लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को Royal Rumble विजेता रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। दोनों सुपरस्टार्स पहली बार रिंग में आमने-सामने आए थे। इसके पहले लैसनर को रोक पाना सभी सुपरस्टार्स के लिए मुश्किल था।सभी को लग रहा था कि रोमन रेंस WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हरा देंगे। इसके बावजूद दोनों के मैच के अंतिम समय में सैथ रॉलिंस ने अपना Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया। इसके चलते यह एक ट्रिपल थ्रेट मैच बन गया और रॉलिंस ने जीत दर्ज करते हुए WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। लैसनर और रोमन का पहला मैच काफी ऐतिहासिक था।- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर vs डीन एम्ब्रोज़ (WWE Fastlane 2016)रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दूसरी बार रिंग में एक ट्रिपल थ्रेट मैच में नजर आए। इस दौरान डीन एम्ब्रोज़ भी मैच का हिस्सा थे। इस मैच के विजेता को WrestleMania में ट्रिपल एच के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच मिलने वाला था। इस मुकाबले में रोमन रेंस की जीत के चांस सबसे ज्यादा थे।रोमन रेंस की द गेम के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही थी। ऐसे में उनकी जीत का ज्यादा सेंस बन रहा था। कुछ ऐसा ही देखने को मिला। लगभग 16 मिनट तक चले इस शानदार मुकाबले में रोमन रेंस को लैसनर और डीन पर एक बड़ी जीत मिली। इस मैच को हमेशा ही याद रखा जाता है।- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर vs समोआ जो vs ब्रॉन स्ट्रोमैन (WWE SummerSlam 2017)WWE@WWE| FULL MATCH | It’s all-out chaos as @BrockLesnar puts the #UniversalTitle on the line against @BraunStrowman, @WWERomanReigns and @SamoaJoe in a monstrous Fatal 4-Way Match at #SummerSlam 2017. wwe.com/videos/brock-l…(Courtesy of @WWENetwork)12:30 PM · Aug 23, 202044983| FULL MATCH | It’s all-out chaos as @BrockLesnar puts the #UniversalTitle on the line against @BraunStrowman, @WWERomanReigns and @SamoaJoe in a monstrous Fatal 4-Way Match at #SummerSlam 2017. wwe.com/videos/brock-l…(Courtesy of @WWENetwork) https://t.co/ez3EXI1FLLWWE के लिए SummerSlam 2017 काफी ज्यादा खास था। इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को तीन अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। सभी को उम्मीद थी कि यहां टाइटल चेंज होगा और कोई नया सुपरस्टार्स वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल होगा।इसके बावजूद मुकाबले में ब्रॉक लैसनर ने काफी मेहनत के बाद जीत दर्ज की। रोमन रेंस इस दौरान जीत के काफी करीब थे। 20 मिनट तक चला यह मैच सभी सुपरस्टार्स के तगड़े प्रदर्शन की वजह से हमेशा यादगार रहेगा। यहां से रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच की नींव रखी गई थी।- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर (WWE WrestleMania 34)रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच से काफी उम्मीदें थी लेकिन यहां फैंस को काफी निराशा मिली। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स को फैंस की ओर से बू का सामना करना पड़ा था। लैसनर और रेंस के मैच में कुछ खास नहीं हुआ।दोनों सुपरस्टार्स सिर्फ अपने मुख्य मूव्स का उपयोग करते हुए नजर आए थे। मैच के दौरान रोमन रेंस खून से लथपथ हो गए थे लेकिन अंत में जाकर लैसनर ने अपने फिनिशर F5 की मदद से जीत दर्ज की। साथ ही अपने टाइटल को रिटेन किया। रोमन रेंस के लिए यह हार काफी ज्यादा शॉकिंग रही थी।- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर (WWE Greatest Royal Rumble 2018)रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच सऊदी अरब में हुए पहले ही इवेंट के दौरान मैच देखने को मिला। असल में यह एक स्टील केज मैच था और दोनों सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा काम किया। लग रहा था कि रोमन रेंस को जीत मिलेगी। इसके बावजूद मैच का अंत विवादित रहा था। रोमन रेंस ने लैसनर पर स्पीयर लगाकर स्टील केज तोड़ दिया था।इसके चलते लैसनर पहले जमीन पर गिरे और उन्होंने टाइटल को रिटेन किया। दोनों सुपरस्टार्स के इस मैच को भी उतना अच्छा रिएक्शन नहीं मिल पाया था। इसके बावजूद उनके बीच इस स्टील केज यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच को विवादित अंत के लिए हमेशा ही याद रखा जाता है। रेंस का स्पीयर धमाकेदार रहा था।- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर (WWE SummerSlam 2018)रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच अंतिम मुकाबला SummerSlam 2018 के मेन इवेंट में देखने को मिला था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर एक बार फिर रोमन रेंस के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे थे। मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ब्रॉन स्ट्रोमैन की यहां इंटरफेरेंस देखने को मिली।लैसनर का ध्यान उनपर था। रोमन रेंस ने बाद में स्पीयर लगाकर ब्रॉक लैसनर को धराशाई किया। साथ ही वो नए यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे। कई बार प्रयास करने और जीत के करीब आने के बाद आखिर द बिग डॉग के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप आ गई। साथ ही उनकी स्टोरीलाइन का भी अंत देखने को मिल गया।- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर (Crown Jewel 2021)WrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns vs Brock Lesnar confirmed for WWE Crown Jewel 🍿October 21, 20214:26 AM · Sep 17, 20215110Roman Reigns vs Brock Lesnar confirmed for WWE Crown Jewel 🍿October 21, 2021 https://t.co/DjrPHp70IUब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 में चौंकाने वाली वापसी की थी। इसके बाद रोमन रेंस के साथ उनकी दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिली थी। Crown Jewel 2021 में आखिर दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हुआ। उनके बीच मैच से फैंस को काफी उम्मीदें थी और दोनों ने मिलकर अच्छा काम किया।उन्होंने अपने इस मैच को जबरदस्त बनाया। अंत में द उसोज़ की इंटरफेरेंस हुई और इसका फायदा रोमन रेंस को मिला। उन्होंने लैसनर पर एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। यह रोमन रेंस के करियर की सबसे बड़ी और यादगार जीत कही जा सकती है।