WWE Raw के Netflix डेब्यू पर Roman Reigns की पुराने दुश्मन के कारण होगी हार? हुआ बड़ा दावा

WWE Raw, Roman Reigns, Solo Sikoa, Drew Mcintyre,
क्या रोमन रेंस के लिए WWE में 2025 की शुरूआत हार के जरिए होगी? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Can Lose: रोमन रेंस (Roman Reigns) को Netflix पर WWE Raw के डेब्यू एपिसोड में अपने कजिन सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच लड़ना है। WWE एनालिस्ट ने हाल ही में दावा किया कि रोमन रेंस को इस बड़े मुकाबले में पुराने दुश्मन के कारण हार का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, रेंस लंबे समय से सिकोआ से उला फाला हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उनके असली ब्लडलाइन का रीयूनियन देखने को मिला। यही नहीं, असली ट्राइबल चीफ के ग्रुप ने Survivor Series 2024 में हुए मेंस WarGames मैच में सोलो सिकोआ की टीम को मात दी थी।

Ad

ड्रू मैकइंटायर एक ऐसे स्टार हैं जिन्हें असली ब्लडलाइन का रीयूनियन पसंद नहीं आया है। ड्रू पिछले कुछ समय में सैमी ज़ेन और द उसोज़ पर अटैक कर चुके हैं। मैकइंटायर ने Saturday Night's Main Event में सैमी को हराया भी था। WWE एनालिस्ट सैम रॉबर्ट्स ने Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर बात करते हुए दावा किया कि अब स्कॉटिश वॉरियर WWE में रोमन रेंस के पीछे जा सकते हैं। सैम ने कहा,

"रोमन रेंस के हारने के अनगिनत कारण है। चाहे यह सोलो के ब्लडलाइन मेंबर्स के दखल की वजह से हो या फिर ड्रू मैकइंटायर इस मौके का फायदा उठाए। ड्रू काफी समय से सैमी और द उसोज़ को टारगेट कर रहे हैं। वो शायद सोलो के पीछे भी जा सकते हैं लेकिन वो अभी तक रोमन के पीछे नहीं गए हैं।"

उन्होंने आगे कहा,

"अगर रोमन रेंस Raw में नज़र आते हैं और यह ड्रू मैकइंटायर का शो है। मैकइंटायर का उनके मुकाबले में दखल नहीं देने का मतलब नहीं बनेगा। क्या हो अगर ड्रू द्वारा रोमन को दिए क्लमोर किक के बाद सोलो समोअन स्पाइक हिट करके मैच जीतने में कामयाब रहें। क्या इसका मतलब यह होगा कि रोमन, जैसा कि पॉल हेमन कहते हैं, ट्राइबल चीफ बनने की कोशिश कर रहे हैं? यह काफी रोचक है।"
youtube-cover
Ad

क्या WWE दिग्गज Raw में वापसी करके रोमन रेंस को कंफ्रंट करेंगे?

सैम रॉबर्ट्स ने NotSam Wrestling पॉडकास्ट के पिछले एपिसोड में द रॉक के Raw के Netflix डेब्यू शो पर आने की भविष्यवाणी की थी। सैम की माने तो रोमन रेंस द्वारा सोलो सिकोआ को हराकर उला फाला हासिल करने के बाद रॉक वापसी करके उन्हें कंफ्रंट कर सकते हैं। सैम ने कहा,

"रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को हराकर ट्राइबल चीफ के रूप में उला फाला हासिल करते हैं लेकिन तब द रॉक वहां आ जाते हैं। इसके बाद रॉक का रोमन के साथ स्टेयरडाउन देखने को मिल सकता है। शायद इस तरह शो का अंत हो।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications