WWE में रोमन रेंस के भाई ने लड़ा अपना पहला मैच, भारतीय सुपरस्टार को किया चारों खाने चित

WWE सुपरस्टार ने पहले मैच में हासिल की बड़ी जीत
WWE सुपरस्टार ने पहले मैच में हासिल की बड़ी जीत

WWE NXT का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। पिछले एपिसोड की तर्ज पर इस बार भी अच्छा काम हुआ। सभी की नजरें एक बार फिर रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर थी। अपने डेब्यू मैच में सिकोआ ने जबरदस्त काम किया। भारतीय WWE फैंस के लिए जरूर यहां पर बुरी खबर सामने आई। सिकोआ ने भारतीय WWE सुपरस्टार जीत रामा (Jeet Rama) को अपने डेब्यू मैच में हरा दिया। सबसे बड़ी बात कि जीत रामा का भी ये डेब्यू मैच था।

WWE NXT में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ ने किया था डेब्यू

सोलो सिकोआ का पिछले हफ्ते WWE NXT में हाई प्रोफाइल डेब्यू हुआ था। वॉलर के ऊपर सिकोआ ने पिछले हफ्ते अटैक किया था। पिछले हफ्ते काफी चर्चा का विषय सिकोआ रहे थे। इस हफ्ते भी सभी की नजरें उनके ऊपर थी क्योंकि वो डेब्यू मैच लड़ने जा रहे थे। अपने डेब्यू मैच में ही सभी फैंस का दिल सिकोआ ने जीत लिया।

सिकोआ और जीत रामा के बीच मैच कुछ खास नहीं रहा। ये मैच ज्यादा लंबा भी नहीं चला। सिकोआ के खिलाफ भारतीय सुपरस्टार जीत रामा ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। सिकोआ ने स्पलैश मारकर ये मैच आसानी से जीत लिया। सिकोआ की ये जीत बहुत ही तगड़ी थी क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को पूरी तरह धराशाई कर दिया था।

सिकोआ की ये जीत उनके करियर के लिए बहुत बड़ी है। भारतीय सुपरस्टार जीत रामा को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। सिकोआ की शानदार जीत से ये तय हो गया है कि उन्हें WWE द्वारा अच्छा पुश दिया जाएगा। आने वाले कुछ मैचों में सिकोआ को दमदार प्रदर्शन जारी रहेगा। NXT चैंपियनशिप पिक्चर में भी वो जल्द शामिल हो सकते हैं।

ब्लू ब्रांड में इस समय द ब्लडलाइन की बादशाहत चल रही हैं। रोमन रेंस के साथ मिलकर द उसोज काफी अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अगले साल द ब्लडलाइन के साथ सिकोआ जुड़ जाएंगे। WWE ने भी मेन रोस्टर में सिकोआ को जल्दी लाने का प्लान जरूर तैयार किया होगा। अपने पहले मैच में सिकोआ ने काफी प्रभावित किया और अब देखना होगा कि आगे किस तरह का प्रदर्शन वो करेंगे।

Quick Links