"रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर कभी भी WWE का फेस नहीं बन सकते हैं"

रोमन रेस और ड्रू मैकइंटायर
रोमन रेस और ड्रू मैकइंटायर

रोमन रेंस(Roman Reigns) इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी है। वो इस समय बड़े सुपरस्टार हैं। वहीं WWE चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के पास है। सभी मानते हैं कि ये आने वाले समय में पूरी तरह कंपनी के फेस बन जाएंगे। लेकिन एरिक बिशफ(Eric Bischoff) को ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटक

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ी बात

एरिक बिशफ ने कंपनी के हालिया मॉडल पर सवाल उठाए है। और कहा कि इस वजह से रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर कभी WWE के फेस नहीं बन सकते हैं। रेसलिंग की दुनिया में एरिक बिशफ का बड़ा नाम रहा है। वो WCW के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। साथ ही साथ प्रोड्यूस के रूप में भी उन्होंने काम किया है। साल 1991 से 2001 तक वो इस कंपनी में रहे।

ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदला

साल 2002 की शुरूआत में Raw के जनरल मैनेजर एरिक बिशफ बन गए थे। इसके बाद लगातार वो WWE में एक्टिव रहे। इस समय 83 वीक पॉडकास्ट में वो सभी चीज को लेकर चर्चा करते हैं। यहां इस बार उन्होंने कहा,

ये कहने में मुझे इस समय बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं होना है। विंस मैकमैहन ने अब ये अपने दिमाग में सोच लिया है कि वो किसी भी टैलेंट को पॉवरफुल नहीं होने देंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर इस टैलेंट के लिए WWE दूसरे पोजिशन में आ जाएगा। इस समय कई टॉप के टैलेंट है जो आगे बढ़ सकते हैं। ड्रू मैकइंटार इसका उदाहरण है। रोमन रेंस भी है। लोग सोचते हैं कि दोनों कंपनी के फेस बन सकते हैं। लेकिन मेरे हिसाब से ऐसा नहीं होगा। ऐसा नहीं है कि दोनों के पास क्षमता नहीं है। दोनों काफी टैलेंटेड है। लेकिन इस समय का बिजनेस मॉडल ही कुछ ऐसा है।

एरिक बिशप ने रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर को लेकर ये बहुत बड़ी बात कही है। दोनों बहुत अच्छे सुपरस्टार्स है। इस समय दोनों ब्रांड्स में ये टॉप के सुपरस्टार बने हुए है। लेकिन एरिक बिशफ का ये बयान कहीं ना कहीं सोचने पर मजबूर जरूर कर देगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।